भारत ने रचा नया इतिहास: पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हैदराबाद।
भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने शनिवार को नया इतिहास रच दिया। स्काईरूट एयरोस्पेस ने देश के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' का सफल प्रक्षेपण किया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12:05 बजे लॉन्च किए गए इस मिशन ने पहली ही कोशिश में निर्धारित 450×450 किलोमीटर की लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) हासिल कर ली।
रॉकेट ने सफल उड़ान भरी
हालांकि लॉन्चिंग निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले तकनीकी जांच के चलते काउंटडाउन रोक दिया गया था, लेकिन आवश्यक परीक्षण पूरे होने के बाद मिशन को दोबारा शुरू किया गया और रॉकेट ने सफल उड़ान भरी।
इन-हाउस पेलोड शामिल हैं
मिशन आगमन नाम से संचालित इस उड़ान में कई तकनीकी और व्यावसायिक पेलोड अंतरिक्ष में भेजे गए। इनमें ग्रह स्पेस, कॉस्मोसर्व स्पेस, डीक्यूब्ड और स्काईरूट एयरोस्पेस के इन-हाउस पेलोड शामिल हैं।
18 कैरेट सोने से बनी माइक्रो आर्ट कलाकृति भी रही आकर्षण
मिशन का एक विशेष आकर्षण 18 कैरेट सोने से बनी माइक्रो आर्ट कलाकृति भी रही। इस पर भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, डॉ. विक्रम साराभाई और सर सी.वी. रमन की सूक्ष्म आकृतियां उकेरी गई हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम्' संदेश वाला पोस्टकार्ड भी अंतरिक्ष में भेजा गया।
भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
विक्रम-1 पूरी तरह कार्बन-कंपोजिट संरचना से बना भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट है। हल्के लेकिन मजबूत कार्बन फाइबर के उपयोग से इसका वजन कम हुआ है, जिससे ईंधन की दक्षता बढ़ी है। रॉकेट में तीन सॉलिड-फ्यूल स्टेज और लिक्विड ऑर्बिटल एडजस्टमेंट मॉड्यूल लगाया गया है, जो उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में सटीक रूप से स्थापित करने में मदद करता है।
तकनीकी क्षमता का एक और मजबूत परिचय दिया
इससे पहले स्काईरूट एयरोस्पेस ने वर्ष 2022 में विक्रम-S सबऑर्बिटल रॉकेट का सफल परीक्षण किया था। विक्रम-1 की सफलता के साथ भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग ने वैश्विक स्पेस सेक्टर में अपनी तकनीकी क्षमता का एक और मजबूत परिचय दिया है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!