शहर में बढ़ी गर्मी और उमस: तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी; मानसून का इंतजार जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पिछले दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, जिससे तापमान और उमस दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह से भी आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जबकि उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
पिछले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो रविवार को बढ़कर 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही दिन का तापमान सामान्य स्तर पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री से बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले सप्ताह मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक संभव
रविवार को मानसून महाराष्ट्र पहुंच चुका है। इसके बाद मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून को प्रदेश में पहुंचा था।
आंधी और बारिश का दौर जारी
मानसून से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। रविवार को देवास और सीहोर सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। हालांकि फिलहाल इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम बताई जा रही है।
जून में आमतौर पर घटता है तापमान
पिछले सात वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जून माह में इंदौर में अपेक्षाकृत कम गर्मी दर्ज की गई है। वर्ष 2020 से 2025 के बीच अधिकतम तापमान 39.6 से 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले वर्ष जून में तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था।
बारिश के लिहाज से भी जून महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। पिछले वर्ष शहर में जून के दौरान करीब साढ़े पांच इंच वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं इस वर्ष 7 जून तक लगभग एक इंच बारिश हो चुकी है।
रिकॉर्ड में दर्ज हैं कई चरम आंकड़े
इंदौर में जून महीने की सर्वाधिक वर्षा का रिकॉर्ड वर्ष 1980 में बना था, जब 17 इंच से अधिक बारिश हुई थी। 23 जून 2003 को 24 घंटे में लगभग 5 इंच बारिश दर्ज की गई थी। वहीं 3 जून 1991 को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दूसरी ओर 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!