श्मशान में अधूरा अंतिम संस्कार: सुबह परिजन को मिला अधजला शव; लकड़ी-कंडे कम पड़ने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छोटा बांगड़दा स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार के बाद शव पूरी तरह नहीं जलने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार सुबह श्मशान पहुंचे परिजनों को शव का कुछ हिस्सा अधजली अवस्था में मिला। इसके बाद परिजनों ने लकड़ी और कंडों की व्यवस्था कर अधजले हिस्से का दोबारा अंतिम संस्कार किया।
पर्याप्त लकड़ी-कंडे नहीं मिलने का आरोप
परिजन के अनुसार, सोमवार शाम अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने वहां मौजूद नगर निगम कर्मचारी से शव को पूरी तरह जलाने के लिए अतिरिक्त लकड़ी और कंडे उपलब्ध कराने को कहा था। आरोप है कि कर्मचारी ने पर्याप्त लकड़ी-कंडे उपलब्ध नहीं कराए।
सुबह पहुंचने पर सामने आई स्थिति
परिजन का कहना है कि मंगलवार सुबह श्मशान पहुंचने पर शव का सिर और धड़ का हिस्सा अधजली अवस्था में मिला। इसके बाद उन्होंने खुद लकड़ी और कंडों की व्यवस्था की और दोबारा अंतिम संस्कार किया।
घटना के बाद परिजनों ने नाराजगी जताते हुए श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त लकड़ी और कंडे उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था की उचित निगरानी की मांग की है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!