37 लाख की वारदात का खुलासा: इंस्टाग्राम से चुना ‘गोल्डनमैन’ टारगेट; हाईवे लूट के आरोपियों ने कबूली ये बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किशनगंज थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ‘गोल्डनमैन’ को निशाना बनाकर की गई सनसनीखेज लूट का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में माना है कि उन्होंने शिकार इंस्टाग्राम के जरिए चुना था। सोशल मीडिया पर सोना पहनकर डाली गई तस्वीरों के आधार पर युवक को ट्रैक कर उसे लूट लिया गया।
इंस्टाग्राम से मिली जानकारी, फिर बनाया प्लान
पुलिस के मुताबिक, दाहोद (गुजरात) निवासी रोहन पाटीदार अपने दोस्तों के साथ थार कार से इंदौर आ रहा था। रोहन को ज्यादा सोना पहनने का शौक है और उसने अपनी कार पर इंस्टाग्राम आईडी भी लिख रखी थी। बदमाशों ने जब उसकी आईडी सर्च की, तो उसमें भारी मात्रा में सोना पहने तस्वीरें मिलीं। यहीं से उन्होंने उसे टारगेट करने की योजना बनाई।
हाईवे पर पंचर कर रोकी कार, फिर लूट
आरोपियों ने किशनगंज के पास नेशनल हाईवे पर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सड़क पर नुकीली रापी गाड़कर उन्होंने कार को पंचर कर दिया। जैसे ही कार रुकी, बदमाशों ने रोहन और उसके साथियों को घेर लिया और उनसे करीब 31 लाख रुपए का सोना और 6 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए।
दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ जारी
मामले में पुलिस ने प्रभु सिंह और रितेश राठौर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने देवास के कंजर गिरोह के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है।
वाहन चोरी की वारदातें भी कबूलीं
पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में कई वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब इन मामलों की भी जांच कर रही है।
सोशल मीडिया बना अपराध का जरिया
यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर दिखावा अपराधियों के लिए मौका बन सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी निजी जानकारी, लोकेशन या महंगी वस्तुओं का प्रदर्शन ऑनलाइन करने से बचें।
संबंधित समाचार

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!