युवक किस तीर्थनगरी में लापता हो गया: कार संदिग्ध हालत में कहां खड़ी मिली; पुलिस को क्या आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मोहन नगर निवासी 28 वर्षीय युवक अनिल सोलंकी सोमवार सुबह से लापता है। उसकी कार ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पास शिप्रा नदी के पुल पर संदिग्ध हालत में खड़ी मिली, जिसके बाद नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ की टीम पिछले 24 घंटे से युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पुल पर मिली कार, अंदर मिला सामान
जानकारी के मुताबिक अनिल सोमवार सुबह करीब 4 बजे अर्टिगा कार लेकर घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी कार पुल पर खड़ी मिली। कार में चाबी लगी थी, जबकि मोबाइल, चांदी की चेन और चप्पल अंदर ही रखे हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।
जीपीएस से मिली लोकेशन
वाहन के जीपीएस डेटा के अनुसार कार सुबह 4:03 बजे स्टार्ट हुई और 4:10 बजे पुल पर पहुंचकर बंद हो गई। इसके बाद लोकेशन ट्रेस कर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
नदी में सर्चिंग जारी
कार की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शिप्रा नदी में कूदने की आशंका जताई और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। टीम लगातार तलाश कर रही है, लेकिन नदी में अधिक गाद होने के कारण सर्चिंग में दिक्कत आ रही है।
पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी
घटना की जानकारी मिलते ही अनिल की पत्नी कोमल सोलंकी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह इंदौर में थीं और सूचना मिलने के बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उनके अनुसार अनिल बिना बताए घर से निकले थे।
कारण स्पष्ट नहीं
परिजनों के मुताबिक युवक पर किसी तरह का कर्ज या विवाद नहीं था। ऐसे में अचानक लापता होने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!