किस देश में हुई छात्र की संदिग्ध मौत: परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; कमाई को लेकर क्या बोले पिता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रहे भिंड के 21 वर्षीय छात्र संस्कार श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जहां स्थानीय पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं परिजन इस दावे को नकारते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिवार ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पढ़ाई और कमाई में आगे था संस्कार
संस्कार यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में एमएससी (फॉरेंसिक साइंस) की पढ़ाई कर रहा था। परिवार के मुताबिक, वह पढ़ाई में अव्वल था और पार्ट-टाइम नौकरी से हर महीने करीब एक लाख रुपये तक कमा रहा था। ऐसे में परिजनों का कहना है कि आत्महत्या की कोई वजह नजर नहीं आती।
40 लाख का कर्ज लेकर भेजा था विदेश
संस्कार के पिता, किसान कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे की पढ़ाई के लिए उन्होंने करीब 40 लाख रुपये का कर्ज लिया था। 7 मार्च को उसकी मौत की खबर मिली, जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। मां नीलम को यह सूचना कई दिनों बाद दी गई।
आखिरी कॉल में घर आने की बात
परिवार के अनुसार, होली के दिन संस्कार ने करीब दो घंटे वीडियो कॉल पर बात की थी और खुश नजर आ रहा था। उसने अगले साल पढ़ाई पूरी कर घर लौटने का वादा भी किया था।
परिवार के पांच बड़े सवाल
संस्कार की मौत को लेकर परिजनों ने कई संदेह जताए हैं- बैंक खाते से करीब 2.5 लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन, जिन दोस्तों के नंबर दिए, उनका संपर्क न होना, हॉस्टल का दरवाजा खुला मिलना, यूनिवर्सिटी में पहले भी संदिग्ध मौतों के मामले और मोबाइल डेटा का गायब होना।
दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग
परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि शव को भारत लाकर ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाए, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
मौत ने खड़े किए सवाल
संस्कार की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर विदेशी पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं परिवार की आशंकाएं मामले को और गंभीर बना रही हैं। अब सबकी नजर जांच और रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!