खबर
Top News

किस शहर में पकड़ाया नशीले इंजेक्शनों का जखीरा: नेटवर्क बेनकाब; मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत कई गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 4:34 pm
शेयर करें:
किस शहर में पकड़ाया नशीले इंजेक्शनों का जखीरा

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
क्राइम ब्रांच और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6600 नशीले इंजेक्शन, एक ई-रिक्शा और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश से खेप मंगवाकर जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के कारोबार को संचालित कर रहे थे।

बस से यूपी से आती थी नशे की खेप
बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर को सूचना मिली थी कि नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश से रीवा, सतना और कटनी होते हुए बस के जरिए जबलपुर पहुंचाई गई है। इसके बाद एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।

ई-रिक्शा से पकड़ी गई पहली खेप
पुलिस ने रामलीला मैदान के पास एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 3200 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।बरामद सामग्री में 1200 AVIL (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन, 2000 TALGESIC (Buprenorphine) इंजेक्शन। पकड़े गए आरोपी ने नाम दुर्गा पटेल निवासी गोहलपुर बताया।

पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
दुर्गा पटेल से पूछताछ के बाद पुलिस ने भानतलैया क्षेत्र में दबिश देकर मोहम्मद आरिफ और अमजद खान को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि नशीले इंजेक्शन उत्तर प्रदेश से मंगवाए जाते थे और जबलपुर में विभिन्न माध्यमों से सप्लाई किए जाते थे। पुलिस के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क में कई लोगों की भूमिका सामने आई है।

आधारताल में मिली दूसरी बड़ी खेप
इसी दौरान आधारताल थाना पुलिस ने मिल्क स्कीम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गीतांशु साहू को चार बोरियों में भरे 3400 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। बरामद इंजेक्शनों में 2300 AVIL इंजेक्शन, 1100 TALGESIC इंजेक्शन शामिल थे। पूछताछ में गीतांशु ने बताया कि यह माल उसे बेचने के लिए दिया गया था।

इंजेक्शन का 'कॉम्बो' बनाकर बेचते थे नशा
एएसपी जितेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी एविल (AVIL) और बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) इंजेक्शन का कॉम्बिनेशन तैयार कर नशेड़ियों को सप्लाई करते थे। एक डोज 300 से 500 रुपए तक में बेची जाती थी। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और बड़ी संख्या में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था।

छह आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
अब तक गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा पटेल (गोहलपुर), मोहम्मद आरिफ (हनुमानताल),अमजद खान (गोहलपुर), सैय्यद अशरफ अली उर्फ जीजा (ओमती), सौरभ नामदेव (मदनमहल), गीतांशु साहू (आधारताल) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मप्र ड्रग्स कंट्रोल एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले के मुख्य सरगना और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इंजेक्शन कहां से खरीदे गए, मेडिकल चैनल का दुरुपयोग किस स्तर पर हुआ और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 1 hour ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 2 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 3 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 3 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 4 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 4 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 4 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 4 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 4 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 4 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 5 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 5 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 5 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!