खबर
Top News

विकास के नाम पर घटिया निर्माण सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों का किया खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 2:19 pm
शेयर करें:
विकास के नाम पर घटिया निर्माण सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला

निरंजनपुर से एलआईजी चौराहे तक बीआरटीएस कॉरिडोर पर बने आरसीसी मीडियन और स्ट्रीट लाइटिंग के काम में गंभीर अनियमितताओं के आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करने वाले जिम्मेदारों के लिए एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर का पत्र आईना साबित हो सकता है। निरंजनपुर चौराहे से एलआईजी चौराहे तक एबी रोड स्थित पुराने बीआरटीएस कॉरिडोर पर आरसीसी मीडियन, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य सड़क सुविधाओं के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं तथा लापरवाही की शिकायत सामने आई है। एमआईसी मेंबर जनकार्य विभाग ने निगम आयुक्त को लिखे पत्र में निर्माण एजेंसी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पत्र के अनुसार निर्माण कार्य में कई स्थानों पर कंक्रीट की हनीकॉम्बिंग, दीवारों पर दरारें, रिफोर्समेंट की कमियों और डिवाइडर निर्माण में अनियमितताएं देखने को मिलीं। आरोप है कि आरसीसी मीडियन के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया।

कहीं डिवाइडर की सतह ठीक नहीं, तो कहीं अक्षरों और अन्य हिस्सों की बनावट तक सवालों के घेरे में है। सवाल यह है कि जब निर्माण के दौरान ही खामियां दिखाई देने लगे तो गुणवत्ता जांच की व्यवस्था आखिर किस काम की है।

सरियों का समुचित उपयोग नहीं हुआ... एमआईसी मेंबर ने पत्र में आशंका जताई है कि कुछ स्थानों पर कांक्रीट में सरियों का समुचित उपयोग नहीं हुआ। पत्र के मुताबिक निर्माण की कमियों से संबंधित लैब टेस्टिंग रिपोर्ट, फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी उल्लेख किया गया है कि मिट्टी के दबाव, पानी की नमी और पौधों की जड़ों के फैलाव से निर्माण जल्द क्षतिग्रस्त हो सकता है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अपर आयुक्त (जनकार्य), कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और ठेकेदार फर्म के संचालक की बैठकें आयोजित की गईं।

विभाग की ओर से समय-समय पर सूचना पत्र और नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए जाने का भी उल्लेख है। इसके बावजूद एमआईसी मेंबर का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से लगातार लापरवाही बरती गई और निर्माण कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

टेस्टिंग रिपोर्ट असंतोषजनक, भुगतान पर भी सवाल... निर्माण कार्य की सैंपल कलेक्शन और लैब टेस्टिंग कराई गई, जिसकी रिपोर्ट असंतोषजनक पाई गई। एमआईसी मेंबर ने सवाल उठाया है कि जब निर्माण की गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं, तो ठेकेदार को भुगतान करना उचित कैसे माना जा सकता है ।

राजेंद्र राठौर ने निगम आयुक्त से निर्माण एजेंसी मे. प्रभा एपिकम प्रालि के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, गुणवत्ताहीन निर्माण को दुरुस्त कराने तथा आवश्यकतानुसार डिवाइडर को तोड़कर दोबारा बनवाने की मांग की है। साथ ही, निर्देशों का पालन नहीं होने की स्थिति में भुगतान रोकने और जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर निगम इस शिकायत को केवल फाइलों में दर्ज करके रखता है या मौके पर जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही भी तय करता है। आखिर जनता के टैक्स से बनने वाली सड़क कोई प्रयोगशाला नहीं, जहां ठेकेदार मनमर्जी से प्रयोग करे और उसकी कीमत आम नागरिक चुकाएं।

संबंधित समाचार

आई.एस.बी.टी. कुमेड़ी से बसों के संचालन का मामला
Top News

आई.एस.बी.टी. कुमेड़ी से बसों के संचालन का मामला:आर.टी.ओ. ने ली बस संचालकों की बैठक; राजस्थान की ओर जाने वाली बसों का संचालन इस दिन से

6 minutes ago
वीडियो देखिये, साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करने पर IPS अंकिता शर्मा को नोटिस
Top News

वीडियो देखिये, साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करने पर IPS अंकिता शर्मा को नोटिस:सुरक्षा नियमों की अनदेखी और पुलिस की गरिमा के विपरीत आचरण; पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण

19 minutes ago
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
Indore

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र:दीपावली से पहले की ये मांग

21 minutes ago
न्यू बॉर्न केयर सेंटर की अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन सील
Top News

न्यू बॉर्न केयर सेंटर की अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन सील:कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई; एक्ट के उल्लंघन का मामला

27 minutes ago
बंटी नागर की जांच ठंडे बस्ते में
Top News

बंटी नागर की जांच ठंडे बस्ते में:आत्महत्या की गुत्थी 23 दिन बाद भी अनसुलझी

30 minutes ago
150 करोड़ के जमीन डील मामले में खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर
Indore

150 करोड़ के जमीन डील मामले में खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर:देवास स्थित 92 लाख के दो प्लॉट भी लोकायुक्त के रडार पर; 1 करोड़ के निवेश का ब्योरा तलब

about 1 hour ago
पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में खुलासा
Top News

पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में खुलासा:छड़ी के अंदर छिपाकर ले जा रहा था गुप्ती; रेड लाइट जंप करने पर रोका तो सामने आया मामला

about 1 hour ago
माता टेकरी की 21 दानपेटियां खुली
Top News

माता टेकरी की 21 दानपेटियां खुली:नवरात्र में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; गिनती जारी

about 1 hour ago
बदहाल सड़क पर थम गईं तीन मासूम जिंदगियां
Top News

बदहाल सड़क पर थम गईं तीन मासूम जिंदगियां:व्यवस्था पर उठ रहे सवाल; पीथमपुर के महिंद्रा ब्रिज पर दर्दनाक हादसा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बिजली कंपनी का लाइन परिचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया
Top News

वीडियो देखिये, बिजली कंपनी का लाइन परिचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया:स्थायी कनेक्शन के लिए मांगे थे इतने हजार रुपये; लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

about 1 hour ago
नर्मदा-माही लिंक परियोजना
Top News

नर्मदा-माही लिंक परियोजना:इस दिन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, यहां आया 7.0 तीव्रता का भूकंप
Top News

देखिये वीडियो, यहां आया 7.0 तीव्रता का भूकंप:16 लोगों की मौत; कई घायल, 12 हजार से ज्यादा को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

about 1 hour ago
स्कूटी विवाद में कर्मचारी के सिर पर फर्शी से हमला
Top News

स्कूटी विवाद में कर्मचारी के सिर पर फर्शी से हमला:अस्पताल में इलाज के बाद संदिग्ध हालात में मौत; मुख्य आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ
Top News

सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तकनीकी नवाचारों का लिया जायजा

about 1 hour ago
क्या अहिल्या नगरी में गहराएगा जल-संकट कम बारिश के बाद अभी से फूल रहे हाथ-पांव
Top News

क्या अहिल्या नगरी में गहराएगा जल-संकट कम बारिश के बाद अभी से फूल रहे हाथ-पांव:नर्मदा के भरोसे सधेगा इंदौर का जल-चक्र; पर असली ताकत नागरिक अनुशासन की

about 1 hour ago
रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण हादसा
Top News

रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण हादसा:ट्रेन से टकराई पिकअप; चालक का सिर धड़ से अलग, फाटक नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से बढ़ेगा मत्स्य पालन
Top News

वीडियो देखिये, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से बढ़ेगा मत्स्य पालन:मुख्यमंत्री बोले-किसानों की आय और रोजगार के नए अवसरों पर सरकार का जोर

about 1 hour ago
जगह-जगह फूट रही नर्मदा-गंभीर परियोजना की पाइपलाइन
Top News

जगह-जगह फूट रही नर्मदा-गंभीर परियोजना की पाइपलाइन:किसानों ने पंप हाउस पर जड़ा ताला; मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश

about 1 hour ago
शरद पूर्णिमा-करवा चौथ की छाई रंगत उत्सव का उल्लास
Top News

शरद पूर्णिमा-करवा चौथ की छाई रंगत उत्सव का उल्लास:दीपोत्सव की खुशियों में डूबी अहिल्या नगरी; बाजार हुए गुलजार

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का गांजा जब्त; तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!