नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 20 किलो से अधिक डोड़ाचूरा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपलियामंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.720 किलोग्राम अवैध डोड़ाचूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई जा रही है।
संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली
थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को खात्याखेड़ी रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पीठ पर बैग और हाथ में झोला लिए संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।
राजस्थान का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्ण उर्फ किशन पंवार (22) निवासी छईया, थाना पदमपुर, जिला गंगानगर (राजस्थान) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20.720 किलोग्राम डोड़ाचूरा और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया।
सप्लाई चेन की जांच जारी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरदां निवासी जीतू गरासिया से लेकर आया था। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!