खबर
Top News

अधिकारों को लेकर अहम फैसला: कमाई नहीं होने पर यह गुजारा भत्ते की हकदार; इनकी याचिका खारिज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
अधिकारों को लेकर अहम फैसला

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बेटियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई बालिग अविवाहित बेटी अपनी आय या संपत्ति से अपना भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं है, तो उसे अपने माता-पिता से गुजारा भत्ता पाने का कानूनी अधिकार है। अदालत ने इस मामले में एक पिता की याचिका खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।

फैमिली कोर्ट के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर
मामला गंगा सिंह, उनकी पूर्व पत्नी देवी सिंह और बेटी रक्षा से जुड़ा है। बेटी रक्षा ने अपनी मां के साथ मिलकर गुजारा भत्ता देने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान फैमिली कोर्ट ने मां का दावा यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह स्वयं को कानूनी रूप से पत्नी साबित नहीं कर सकीं। हालांकि, अदालत ने बेटी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पिता को हर महीने 2,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।

पिता ने हाईकोर्ट में दी चुनौती
फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए गंगा सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उनका तर्क था कि बेटी को इस प्रावधान के तहत गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता और यदि उसे दावा करना था तो किसी अन्य कानूनी प्रावधान के तहत करना चाहिए था।

हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की दलीलों को स्वीकार नहीं किया और फैमिली कोर्ट के आदेश को सही ठहराया। अदालत ने कहा कि यदि बालिग अविवाहित बेटी अपनी आय या संपत्ति के अभाव में स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं है, तो उसे माता-पिता से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार प्राप्त है।

महत्वपूर्ण माना जा रहा फैसला
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, हाईकोर्ट का यह फैसला उन मामलों में महत्वपूर्ण मिसाल माना जाएगा, जहां आर्थिक रूप से निर्भर बालिग अविवाहित बेटियां अपने भरण-पोषण के अधिकार के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाती हैं। यह निर्णय स्पष्ट करता है कि आर्थिक रूप से असमर्थ अविवाहित बेटियों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी माता-पिता पर बनी रहती है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 6 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 6 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 7 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 7 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 7 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 8 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 8 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 8 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 8 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 9 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 9 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 9 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 9 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 9 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 9 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!