खबर
Top News

MP में दो चक्रवात का असर: आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अक्टूबर 2026, 12:28 pm
शेयर करें:
MP में दो चक्रवात का असर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कई इलाकों में बारिश हो रही है।

21 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मौसम केंद्र भोपाल ने शनिवार को प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव अगले चार दिनों तक बना रहने का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

18 और 19 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सिवनी और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अक्टूबर से मौसम प्रणाली कमजोर पड़ने लगेगी। इसके बाद तेज बारिश की संभावना कम हो जाएगी।

कई जिलों में रात का तापमान गिरा
बारिश के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 17.4 डिग्री, इंदौर में 17.6 डिग्री, कटनी के करौंदी में 18 डिग्री और बैतूल में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात में ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में बादल और बारिश के कारण मौसम बदल रहा है।

3 अक्टूबर को विदा हो चुका है मानसून
मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई 3 अक्टूबर को हो चुकी है। इसके बावजूद सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण बारिश का दौर जारी है।

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, अक्टूबर में गर्मी, बारिश और ठंड तीनों का असर देखने को मिलता है।

इस बार भी मौसम में ऐसे ही बदलाव देखने को मिल रहे हैं। महीने की शुरुआत में मौसम साफ होने और धूप निकलने के बाद अब कई इलाकों में फिर बारिश हो रही है।

इस मानसून सामान्य से 4% कम बारिश
जून से सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश में कुल 908.4 मिलीमीटर यानी करीब 35.8 इंच बारिश दर्ज की गई।

यह सामान्य औसत 949.5 मिलीमीटर यानी लगभग 37.3 इंच से करीब 41 मिलीमीटर कम है। कुल मिलाकर प्रदेश में सामान्य से लगभग 4 प्रतिशत कम बारिश हुई।

आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 4 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से लगभग 12 प्रतिशत कम पानी गिरा।

हालांकि, अलग-अलग जिलों में बारिश का अंतर काफी अधिक रहा।

कई जिलों में बारिश का कोटा पूरा, पश्चिमी हिस्से में कमी
भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में बारिश का कोटा पूरा होने की जानकारी दी गई है।

दूसरी ओर, नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, अशोकनगर, मुरैना, मंदसौर, खंडवा, बड़वानी, नीमच, जबलपुर, रीवा, सागर, देवास, सिवनी, सीहोर, शिवपुरी, रायसेन, छिंदवाड़ा, विदिशा, शाजापुर, पांढुर्णा, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच लोगों को स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की जरूरत है।

संबंधित समाचार

तलवारें खिंचीं या महज संयोग
Top News

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

less than a minute ago
धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण
Top News

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

13 minutes ago
राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध
Top News

राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात

15 minutes ago
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Top News

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

26 minutes ago
घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय
Top News

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

41 minutes ago
आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़
Top News

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी

about 1 hour ago
स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम
Top News

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

about 1 hour ago
इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी
Top News

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

about 1 hour ago
मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण
Top News

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

about 1 hour ago
एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया
Top News

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

about 1 hour ago
प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई
Top News

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

about 1 hour ago
कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया
Top News

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

about 2 hours ago
क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष
Top News

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

about 2 hours ago
दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता
Top News

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

about 2 hours ago
बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप
Top News

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
जलसंकट की आशंका गहराने लगी
Top News

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

about 2 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

about 2 hours ago
एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर
Top News

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!