MP में नए सिस्टम का असर: आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर थम नहीं रहा है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिमी हिस्से में दिखाई दे सकता है असर
मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर से सक्रिय होने वाले नए मौसम सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में दिखाई दे सकता है।
वहीं, अगले दो दिनों में इंदौर संभाग और नर्मदापुरम क्षेत्र में भी बारिश होने के आसार हैं।
तेज हवाएं चलने की संभावना
मौसम केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को इंदौर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।
दशहरे के आसपास 15 जिलों में हुई बारिश
मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात प्रदेश के 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, गुना, सागर, सीहोर और रतलाम शामिल हैं।
रायसेन जिले के गैरतगंज में सबसे ज्यादा करीब सवा इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि खंडवा में एक इंच पानी गिरा। सीहोर में हवा की रफ्तार 37 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।
गुरुवार दोपहर बाद भी इंदौर, सीहोर और शाजापुर में तेज बारिश का दौर देखने को मिला। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और रात में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
इससे पहले 2022 में भी दशहरे के दिन तेज बारिश हुई थी। उस दौरान भोपाल में रावण का पुतला भीगने के कारण दहन प्रभावित हुआ था।
प्रदेश के दूसरे जिलों में भी बारिश के चलते रावण दहन के आयोजन प्रभावित हुए थे।
अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री
आंधी और बारिश के बीच प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीती रात अनूपपुर जिले के अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
रीवा में 16 डिग्री, पचमढ़ी में 16.6 डिग्री, मंदसौर में 16.8 डिग्री और दतिया में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
हालांकि, दिन के समय कई शहरों में गर्मी का असर बना हुआ है। भोपाल, राजगढ़, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, खजुराहो, नर्मदापुरम और मंदसौर में अधिकतम तापमान 34.4 से 35.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
3 अक्टूबर को विदा हुआ मानसून, फिर भी जारी है बारिश
मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 अक्टूबर को ही विदा हो चुका है। इसके बावजूद अलग-अलग मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। बीते छह दिनों से पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखा गया है।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिलता रहा है। इस बार भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना हुआ है।
अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ होने के साथ धूप निकली, जबकि रात के तापमान में ठंडक महसूस की गई। इसी बीच कई जिलों में बारिश भी दर्ज हुई।
पूर्वी मध्य प्रदेश में 4% ज्यादा, पश्चिमी हिस्से में कमी
बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कुल बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत अधिक बताई गई है।
हालांकि, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य की तुलना में 5 से 21 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे है। आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 9 से 51 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।
इसके विपरीत नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, अशोकनगर, मुरैना, मंदसौर, खंडवा, बड़वानी, नीमच, जबलपुर, रीवा, सागर, देवास, सिवनी, सीहोर, शिवपुरी, रायसेन, छिंदवाड़ा, विदिशा, शाजापुर, पांढुर्णा, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर समेत 30 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम बताया गया है।
जून में कम बारिश से पिछड़ा सीजन
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल जून में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी।
जुलाई की शुरुआत में तेज बारिश से आंकड़े में सुधार हुआ, लेकिन बाद में मानसून दो बार कमजोर पड़ा और कई दिनों तक बारिश नहीं हुई।
मानसून के अंतिम दौर में सक्रिय हुए मजबूत सिस्टम के बावजूद जून की कमी पूरी नहीं हो सकी।
जुलाई, अगस्त और सितंबर में बारिश का कोटा पूरा होने के बाद भी पूरे सीजन का आंकड़ा सामान्य से पीछे रह गया।
इसी वजह से प्रदेश में अब तक कुल बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम बताई गई है। मध्य प्रदेश में सामान्य मौसमी बारिश का आंकड़ा लगभग 37.3 इंच है।
अब अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में सक्रिय होने वाले नए सिस्टम से कुछ जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!