भीषण गर्मी का असर: स्कूलों और आंगनबाड़ियों के समय में बदलाव; जानिये अब क्या रहेगा समय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ियों के समय में तत्काल बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य पर असर को देखते हुए निर्णय
जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रीष्म ऋतु के चलते दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक स्कूल
अब इंदौर जिले में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक संचालित सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। हालांकि परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार ही आयोजित होंगी।
आंगनबाड़ियों का समय भी बदला
इसके साथ ही जिले की सभी आंगनबाड़ियों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। अब बच्चों के लिए आंगनबाड़ी प्रातः 08:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अन्य गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी।
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे बच्चों को तेज गर्मी से राहत मिल सके और उनके स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का खतरा न हो।
संबंधित समाचार

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!