मिडिल ईस्ट तनाव का असर: हजारों यात्रियों ने छोड़ा अमीरात जाने का इरादा; 25 करोड़ का झटका, अब फिलीपींस और काजीरंगा नए हॉट डेस्टिनेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर देखने को मिल रहा है। ईरान–इजराइल–अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते प्रदेश के 5 हजार से अधिक पर्यटकों ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अपने टूर कैंसल कर दिए हैं। इससे करीब 25 करोड़ रुपए के ट्रैवल कारोबार पर असर पड़ा है।
हालातों ने बदल दी तस्वीर
ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार समर वेकेशन सीजन से पहले ही बड़ी संख्या में लोगों ने जनवरी-फरवरी में इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग और बुकिंग कर ली थी, लेकिन युद्ध जैसे हालात ने पूरी तस्वीर बदल दी। नतीजतन, बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपने पैसे रिफंड ले लिए या यात्रा टाल दी।
डोमेस्टिक टूरिज्म की ओर बढ़ा रुझान
करीब 55 से 60 प्रतिशत पर्यटकों ने अपने इंटरनेशनल टूर को डोमेस्टिक डेस्टिनेशन में कन्वर्ट करा लिया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के पर्यटक अब देश के भीतर यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। डोमेस्टिक टूरिज्म में काजीरंगा नेशनल पार्क सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जबकि प्रदेश के भीतर सतपुड़ा नेशनल पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है।
इंटरनेशनल में बदला ट्रेंड
जहां पहले बड़ी संख्या में लोग संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बाकू और यूरोप की यात्रा कर रहे थे, वहीं अब पर्यटक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इस समय इंटरनेशनल टूर में फिलीपींस, सिंगापुर और श्रीलंका सबसे ज्यादा बुक किए जा रहे हैं। इसके अलावा जापान और दक्षिण कोरिया के लिए भी रुचि बढ़ी है।
25 करोड़ के कारोबार पर असर
ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार, मिडिल ईस्ट टूर पैकेज का औसत खर्च 50 से 60 हजार रुपए प्रति व्यक्ति होता है। 5 हजार यात्रियों के हिसाब से करीब 25 करोड़ रुपए का संभावित कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही इस सीजन में पैकेज बुकिंग में लगभग 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।
हॉलिडे पैकेज पोस्टपोन, होटल इंडस्ट्री भी प्रभावित
यूएई के अलावा ओमान, यूरोप और अन्य देशों के हॉलिडे पैकेज या तो कैंसल हो गए हैं या आगे बढ़ा दिए गए हैं। नई बुकिंग में भी भारी गिरावट आई है। इसका असर होटल ऑक्यूपेंसी पर भी देखने को मिल रहा है।
यूरोप और कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित
ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जो यूरोप के रास्ते अमेरिका या कनाडा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेते हैं। जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण इन रूट्स पर अनिश्चितता बढ़ गई है।
महंगे हुए टूर पैकेज, इंडस्ट्री में स्लोडाउन के संकेत
एयरफेयर बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते टूर पैकेज 15 से 25 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो इंटरनेशनल टूरिज्म में और गिरावट आ सकती है।
ट्रैवल डिमांड तेजी से वापसी करेगी
हालांकि, इंडस्ट्री को उम्मीद है कि जैसे ही वैश्विक परिस्थितियां सामान्य होंगी, ट्रैवल डिमांड तेजी से वापसी करेगी। फिलहाल, समर सीजन में पर्यटक सुरक्षित और वैकल्पिक डेस्टिनेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!