मिडिल ईस्ट तनाव का असर: शेयर बाजार हुआ धड़ाम; निवेशकों के घंटे भर में डूबे 13 लाख करोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को बाजार के लिए दिन ‘ब्लैक मंडे’ साबित हुआ, जहां शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों के करीब 13 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन BSE Sensex और Nifty 50 की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1,612.87 अंक (2.16%) गिरकर 72,920.09 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 513.65 अंक (2.22%) टूटकर 22,600.85 पर कारोबार कर रहा था।
तेल की कीमतों और तनाव का असर
यूनाइटेड स्टेट और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है और निवेशकों ने जोखिम से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
मार्केट में चौतरफा बिकवाली
बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। करीब 592 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 2,990 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निवेशकों को बड़ा झटका
बीते शुक्रवार को जहां बाजार हरे निशान में बंद हुआ था, वहीं सोमवार को तस्वीर पूरी तरह बदल गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का कुल मार्केट कैप करीब 4.29 लाख करोड़ रुपये से घटकर 4.16 लाख करोड़ रुपये रह गया।
ग्लोबल ट्रेंड का असर
पूरे एशियाई बाजारों में गिरावट का माहौल देखा गया, जो वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिम और आर्थिक अनिश्चितता को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य नहीं होते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञ निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और जल्दबाजी में फैसले न लेने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि वैश्विक हालात का असर आने वाले दिनों में भी बाजार पर बना रह सकता है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!