खबर
टॉप न्यूज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: महिला सहायक आबकारी आयुक्त हुई सस्पेंड; शराब ठेकेदार ने किया था सुसाइड, खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से किया था खुलासा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

06 दिसंबर 2025, 3:45 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शराब ठेकेदार की आत्महत्या मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त को निलंबित कर दिया है। इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सीधे तौर पर एक्शन लिया है। खास बात यह है की इस पुरे मामले का खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खुलासा किया था।

मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात कमिश्नर स्तर से महिला सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकनी दीक्षित का सस्पेंशन का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव के आधार पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिए।

शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की मौत के बाद से ही आबकारी विभाग की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर से जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसी के चलते सरकार ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ क़दम उठाते हुए यह कार्रवाई की है।

सूत्रों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई संभव है।

खुलासा फर्स्ट ने यह किया था खुलासा
कनाड़िया गांव के दिनेश मकवाना... एक ऐसे शख्स जो शराब दुकान पर 13 साल तक मैनेजर रहे, फिर ठेकेदारी में कदम रखा, मेहनत, संघर्ष और घाटे के बीच जिंदगी खींचते रहे, लेकिन दबाव की इंतहा, उगाही के पहाड़ और प्रताड़ना में इतने दब गए कि उनकी हिम्मत टूट गई और उन्होंने जहर खाकर जान दे दी। आखिरकार उनके मोबाइल में छिपे (हाइड) वीडियो से उनके इस खामोश कत्ल के कारणों का खुलासा (वीडियो खुलासा फर्स्ट के पास सुरक्षित है।) हो गया। एक मिनट छह सेकंड के इस वीडियो ने खुलासा किया कि वह देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित की साइलेंट किलिंग का शिकार हुए थे।

उल्लेखनीय है कि दिनेश पिता सत्यनारायण मकवाना निवासी कनाड़िया गांव ने 8 नवंबर को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। 9 नवंबर को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। हालांकि तब आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ था। इसके बाद खुलासा फर्स्ट ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर देवास आबकारी विभाग पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की शंका जताते हुए 19 नवंबर को आत्महत्या नहीं, खामोश कत्ल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस बीच कनाड़िया पुलिस ने दिनेश मकवाना की मां संतोष और उनकी पत्नी कविता के बयान लिए।

दोनों ने दिनेश की खुदकुशी के लिए देवास सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों का कहना था कि दिनेश मकवाना मंदाकिनी दीक्षित की लालच की भेंट चढ़ गए। मंदाकिनी की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी की थी। दिनेश के उल्टियां करने पर वे बांबे हॉस्पिटल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दिनेश ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार मंदाकिनी दीक्षित को ठहराया।

वीडियो बनाकर हाइड कर रखा था मोबाइल में
मां संतोष मकवाना ने बताया कि इकलौते बेटे दिनेश की मौत के बाद घर में किसी की भी मन:स्थिति ठीक नहीं थी। पिछले दिनों जब हमने दिनेश के मोबाइल की जांच की तो कुछ नहीं मिला, लेकिन बड़े पोते प्रजेश (18) ने हाइड फाइलें खंगाली तो उसमें बेटे दिनेश का खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो मिला। 1.०6 मिनट के इस वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए सिर्फ और सिर्फ देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को ठहराते हुए खुदकुशी का कारण बताया है। मैंने मामले में ग्वालियर में आबकारी आयुक्त, इंदौर पुलिस कमिश्नर और कनाड़िया पुलिस से लिखित में मय सबूत (वीडियो) मंदाकिनी दीक्षित पर कार्रवाई की शिकायत की है। हमें अब सिर्फ न्याय चाहिए।

एक बार गाड़ी पलट गई तो दूसरी बार माल चोरी हो गया, घाटे में थी दुकानें

खुलासा फर्स्ट ने जब दिनेश मकवाना की मां संतोष मकवाना से बात की तो उन्होंने बताया कि बेटा दिनेश पहले आशीर्वाद ग्रुप में 13 साल तक मैनेजर रहा। साल 2018 में शराब ठेकेदारी करने लगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उसने देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के दबाव में उन पर भरोसा करते हुए करणावत ग्रुप (ग्राम करणावद और ग्राम डेरिया साहू), चापड़ा ग्रुप (चापड़ा-ए और चापड़ा-बी) और डबल चौकी की पांच दुकानों के ठेके लिए।

बैंक ग्यारंटी के 1.40 करोड़ रुपए जमा भी किए, लेकिन अप्रैल से ही मंदाकिनी दिनेश पर प्रति दुकान 2.50 लाख रुपए देने का दबाव बनाने लगी। मैं जब बेटे दिनेश के साथ मंदाकिनी से मिलने मेंडकी दरवाजा स्थित आबकारी विभाग के ऑफिस गई तो हमारे मोबाइल उनके ऑफिस के बाहर रखवा दिए गए। बेटे को बैंक ग्यारंटी जब्त कराने की धमकी देकर रुपए मांगे।

आखिरकार दबाव में 1.50 लाख रुपए प्रति दुकान (पांच दुकानों के 7.50 लाख रुपए) पर बात तय हुई। कहती थी उसे रुपए उज्जैन में आला अफसरों तक को देने पड़ते हैं। 5 अप्रैल को बेटे ने पहली किस्त अदा की। इसके बाद मई माह में मैं खुद दूसरी किस्त देकर आई। मंदाकिनी देवास की भोपाल रोड स्थित ग्रीन कॉलोनी में अपने निजी ऑफिस पर बुलाती थी।

अन्य शराब ठेकेदारों से भी वह यहीं पर लेनदेन करती थी। मेरे बेटे का पैसे नहीं दे पाने पर वेयर हाउस से परमिट का माल नहीं निकलने देती थी। आश्वासन पर माल निकलने देती थी, लेकिन परमिट के समय पर माल भिजवाने के चक्कर में 10 मई को हमारी शराब की गाड़ी सिरोलिया-बागड़दा में पलट गई थी। गांव वालों ने माल लूट लिया था। 8 से 10 लाख का नुकसान हुआ था।

इसकी रिपोर्ट बरोठा थाने में हुई थी। जून में भी हमारी शराब की गाड़ी कटिंग होने से चार-पांच लाख का नुकसान हुआ था। दुकानें घाटे में चल रही थी। तब पैसे समय पर नहीं दे पाने पर मंदाकिनी ने दिनेश को बहुत परेशान किया था। वह अपने ऑफिस का काम कराने और देवास आने वाले अफसरों की सेवा पानी का पैसा भी दिनेश से लेती थी।

आला अफसरों से ये शिकायत की मां संतोष ने
29 नवंबर को की गई अपनी शिकायत में मां संतोष मकवाना का आरोप है कि बेटा दिनेश कई दिन से परेशान था। कई दिन से देवास की एक्साईज असिस्टेंट कमिश्नर मंदाकिनी दीक्षित मेरे बेटे दिनेश से प्रति दुकान डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रही थी। 80 रुपए वाला देशी क्वार्टर 90 रुपए में बेचकर 10 रुपए कमीशन मांगती थी। वह माल के लिगल परमिट को तब तक रूकवा देती थी जब तक उसे रुपए नहीं मिल जाते। दिनेश 22 लाख रुपए दे चुका था, किंतु वह और पैसों का दबाव बनाती और परेशान करती थी। झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। मौत से पहले मेरे बेटे ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। मंदाकिनी पर केस दर्ज हो। गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

खुदकुशी से पहले चलती कार में अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर रुआंसी आवाज में बोले दिनेश मकवाना...
मैं दिनेश मकवाना, देवास जिले में शराब ठेके चलाता हूं। चापड़ा, करणावद, डबल चौकी तीन ग्रुप हैं मेरे पास। 14 करोड़ का टोटल काम है मेरे पास। यहां पर एसी (सहायक आबकारी आयुक्त, देवास) मैडम हैं मंदाकिनी दीक्षित। ये मुझसे पैसों की मांग करती हैं। इनको एक दुकान से डेढ़ लाख रुपए महीना चाहिए। पांच दुकानें हैं मेरे पास।

साढ़े सात लाख रुपए महीना इनको चाहिए। अभी तक इनको मैं 20-22 लाख रुपए दे चुका हूं और मैंने बोला मैडम, अभी मुझे घाटा हो रहा है। दशहरे बाद बिक्री बढ़ जाएगी तो उसके बाद पैमेंट दे दूंगा। हम माल लेते है तो माल पर रोक लगवा देती है। देशी वेयर हाउस पर।

माल नहीं देने देती। जब तक पैसे नहीं आएं, माल मत दो। आज भी मेरा इशू था तो मना कर दिया उनने कि वेयर हाउस पर माल मत देना और जब तक पैमेंट नहीं आए तब तक। रोज-रोज इनका ये ही रहता है तो इस कारण मैं एसी मैडम मंदाकिनी दीक्षित से त्रस्त आकर आत्महत्या कर रहा हूं।

खुलासा फर्स्ट ने लगातार प्रमुखता से किया था खुलासा।

टैग:

संबंधित समाचार

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

8 minutes ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

8 minutes ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

17 minutes ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

27 minutes ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

28 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

41 minutes ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 1 hour ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 1 hour ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 1 hour ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 1 hour ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 2 hours ago
गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क
Top News

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

about 2 hours ago
कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र
Top News

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

about 2 hours ago
NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

about 2 hours ago
बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग
Top News

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

about 2 hours ago
बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी
Top News

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

about 2 hours ago
रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर
Top News

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!