खबर
Top News

भारी बारिश का असर: इतने दिन यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस रहेगी निरस्त; इस ट्रेन का रूट बदला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 4:10 pm
शेयर करें:
भारी बारिश का असर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश और पुणे रेल मंडल में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने 25 से 27 जुलाई तक इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया है, जबकि ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 22943 दौंड–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25, 26 और 27 जुलाई को पूरी तरह निरस्त रहेंगी।

ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी
रेलवे के अनुसार 25 जुलाई को ग्वालियर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22194 ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड होकर दौंड पहुंचेगी। 26 जुलाई को दौंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 22193 दौंड–ग्वालियर एक्सप्रेस भी मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से संचालित की जाएगी।

कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान
मुंबई और गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश और जलभराव का असर रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। मुंबई से उज्जैन आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटे की देरी से पहुंची।

नागदा मार्ग से गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चल रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को स्टेशनों और ट्रेनों में इंतजार करना पड़ रहा है।

नागदा स्टेशन पर यात्रियों की मदद
ट्रेनों के लंबे समय तक रुकने से परेशान यात्रियों की सहायता के लिए नागदा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक पहल भी देखने को मिली। कांग्रेस नेता चेतन यादव और उनकी टीम ने देर रात करीब 3:30 बजे तक स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में यात्रियों को गरम दूध, ब्रेड, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।

इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें।

संबंधित समाचार

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

6 minutes ago
परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी
Top News

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

7 minutes ago
निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा
Top News

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

8 minutes ago
भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी
Top News

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

11 minutes ago
कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध
Top News

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

19 minutes ago
युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

20 minutes ago
सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा
Top News

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

21 minutes ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

27 minutes ago
दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी
Top News

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

29 minutes ago
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर
Top News

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

37 minutes ago
इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल
Top News

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

37 minutes ago
कुएं में मिले तीन मासूमों के शव
Top News

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

43 minutes ago
वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश
Top News

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

about 1 hour ago
प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

about 1 hour ago
बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम
Top News

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी
Top News

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

about 1 hour ago
कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा
Top News

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत

about 1 hour ago
ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक
Top News

ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक:दो आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत 5.67 लाख का सामान जब्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जनरल कोच में सफर कर रहे थे टाइगर श्रॉफ के हमलावर
Top News

वीडियो देखिये, जनरल कोच में सफर कर रहे थे टाइगर श्रॉफ के हमलावर:यात्री बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी; मुंबई पुलिस से मिले इनपुट पर कार्रवाई, प्लेटफॉर्म पर 3 से 4 मिनट में पूरा किया ऑपरेशन

about 1 hour ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!