ज्योतिर्लिंग मंदिर के पास अवैध कत्लखाने का खुलासा: बछड़ा जिंदा मिला; छापे में हथियार और मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन में महाकाल मंदिर के नजदीक अवैध रूप से संचालित कत्लखाने का पुलिस ने खुलासा किया है। महाकाल थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक जिंदा बछड़ा, बड़ी मात्रा में मांस, धारदार हथियार और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद किया है। खास बात यह है कि मंदिर क्षेत्र में मांस विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित है।
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध मकान में चोरी-छिपे पशुओं की कटाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 12 अप्रैल की रात गोपनीय तरीके से दबिश दी और मकान को चारों ओर से घेर लिया। अंदर प्रवेश करने पर टीम को कटे हुए मांस के टुकड़े, खून के निशान और पशु कटाई में इस्तेमाल होने वाले धारदार औजार मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कुल्हाड़ी सहित अन्य औजार और वजन मापने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया।
पुलिस ने इस मामले में हाजी मुस्तकीम और वसीम बम्बईया को गिरफ्तार किया है। दोनों महाकाल क्षेत्र के कोट मोहल्ला के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार किस नेटवर्क के तहत संचालित हो रहा था और बरामद मांस की आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!