अवैध आलू चिप्स फैक्ट्री ध्वस्त: बॉयलर ब्लास्ट के बाद चला बुलडोजर; एक बच्चा हुआ था गंभीर रूप से घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू (इंदौर)।
महू के कोदरिया गांव में शनिवार सुबह एक आलू चिप्स फैक्ट्री में हुए जोरदार बॉयलर ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे कारखाने पर बुलडोजर चला दिया। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह 9 बजे हुआ धमाका
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री परिसर में रह रहा शुभम पिता: जितेंद्र मकवाना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे पर गहरे जलने के निशान आए हैं। घायल बच्चे को तुरंत महू के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया था।
प्रशासन तुरंत हरकत में
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ मौके पर पहुंचे और सबसे पहले फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन कटवाया गया।
अवैध फैक्ट्री पर चला बुलडोजर
जांच में सामने आया कि यह कारखाना बिना अनुमति के संचालित हो रहा था और इसके पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भी अनुमति नहीं थी। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम राकेश परमार ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को ध्वस्त करवा दिया।
मालिक पर कार्रवाई के संकेत
बताया गया कि फैक्ट्री बनवारी लाल सैनी की है। पूरे मामले की जांच कोतवाली थाना पुलिस कर रही है और जिम्मेदारों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!