राऊ में खुलेआम चल रहा अवैध महुआ शराब कारोबार: शिकायतों के बावजूद नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
राजेंद्र नगर के पास राऊ नगर के एबी रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लंबे समय से अवैध रूप से महुआ शराब बेची जा रही है।
लोगों का आरोप है कि शराब निर्माण व बिक्री के दौरान निकलने अपशिष्ट को मैदान में फेंक दिया जाता है, जिससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलती है और लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
दिनभर शराबियों का लगा रहता है जमावड़ा
रहवासियों का कहना है कि इस स्थान पर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए आवागमन असुरक्षित और असुविधाजनक हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोग परेशान हैं। नागरिकों के अनुसार यह अवैध गतिविधि कई वर्षों से संचालित हो रही है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन और राऊ नगर परिषद द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
रहवासियों ने जिला प्रशासन, आबकारी विभाग और पुलिस से मांग की है कि अवैध शराब कारोबार की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही खुले में फेंके जा रहे अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित कर क्षेत्र को दुर्गंध और गंदगी से मुक्त कराया जाए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!