अवैध शराब तस्करी का खुलासा: भाजपा झंडा लगी स्कॉर्पियो से कर रहे थे सप्लाई; 58 पेटी देशी शराब जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो से अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पंडोखर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित भारी मात्रा में शराब जब्त कर ली है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत के अनुसार, 26-27 मार्च की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाजपा का झंडा लगी एक स्कॉर्पियो अवैध शराब लेकर दबोह की ओर से आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सालौन तिराहे पर नाकाबंदी कर दी।
नाकाबंदी तोड़कर भागा चालक
निर्धारित समय पर सफेद स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए हसनपुर रोड के पास वाहन को घेर लिया।
खुद को फंसता देख आरोपी कार छोड़कर खेतों की ओर भाग गया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
58 पेटियां शराब बरामद
वाहन की तलाशी में ड्राइवर सीट के पीछे 58 पेटियां देशी शराब मिलीं। पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित करीब 8 लाख 32 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त की है।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!