उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद: हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 19 के वार्ड 76 स्थित मानवता नगर में शासकीय उद्यान की भूमि पर अवैध चार मकानों पर नगर निगम का बुलडोजर चला। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश और अपर आयुक्त प्रखर सिंह के मार्गदर्शन में भवन अधिकारी वैभव देवलास, रिमूवल प्रभारी और अमले ने भूखंड क्रमांक 120 ए, 120बी, 120सी और 120डी पर किए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
उद्यान की बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं के कब्जे और नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हुई।
बता दें कि 17 जनवरी 2021 को तहसीलदार के निर्देश पर गठित जांच दल में हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने इस भूमि को अवैध घोषित कर दिया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर निगम ने 15 अप्रैल 2025 को इन निर्माणों को ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था।
इस कार्रवाई के खिलाफ अवैध निर्माण करने वाले अनुराग आलोक कुशवाहा, संध्या राजेश यादव, राजेंद्र भाटिया व अन्य ने हाई कोर्ट से स्टे आदेश लिया था। रहवासी आशीष पिंगले ने इस मामले में पक्षकार बनकर शासकीय उद्यान के हक की कानूनी लड़ाई लड़ी। हाई कोर्ट के आदेश के परिपालन में नगर निगम ने पूरी जांच और विवेचना के बाद इन निर्माणों को अवैध माना और तोड़ने के आदेश जारी किए।
इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने स्टे के लिए हाई कोर्ट में फिर से याचिका लगाई, लेकिन अदालत ने निगम को केवल नोटिस जारी किया और कोई स्थगन आदेश नहीं दिया। कोर्ट से राहत न मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर रिमूवल की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी वहां मौजूद थीं, जिन्होंने अदालती आदेशों का अवलोकन कर निगम की कार्रवाई को नियमानुसार करने की बात कही। रहवासी आशीष पिंगले के चार साल के संघर्ष के बाद आखिरकार उद्यान की जमीन अतिक्रमण मुक्त हो गई।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!