अवैध घी फैक्ट्री का खुलासा: जानवरों की खाल-हड्डियों से बनाया जा रहा था; 9 ड्रम और 69 कनस्तर किए जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शहर में इमलीपुरा स्थित बेगम पार्क के पास जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्बी युक्त घी के अवैध कारोबार का खुलासा किया है।
सूचना के आधार पर दी दबिश
गुप्त सूचना के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी, नगर निगम उपायुक्त सचिन सिटोले और पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी।
बोरियों में मिली जानवरों की खाल और हड्डियां
छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में बोरियों में भरी जानवरों की खाल और हड्डियां, साथ ही ड्रमों और कनस्तरों में भरा चर्बी युक्त घी बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद मालिक अनवर कुरैशी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
बड़ी खेप बरामद
पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2023 का ट्रेड लाइसेंस दिखाते हुए अपशिष्ट सामग्री रखने की अनुमति होने का दावा किया, लेकिन मौके से दो अलग-अलग मकानों से संदिग्ध सामग्री की बड़ी खेप बरामद होने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है।
चर्बी युक्त घी किया जब्त
प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल 9 ड्रम और 69 कनस्तरों में भरा चर्बी युक्त घी जब्त किया है। साथ ही जब्त चर्बी, खाल और हड्डियों के सैंपल पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जांच के लिए लिए गए हैं।
पहले भी फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि की शिकायत वे लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन अब जाकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले भी इसी इलाके में चर्बी से घी बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी ली। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!