पेड़ों की अवैध कटाई: एक ओर पौधारोपण का ढोंग; दूसरी ओर सरकारी संरक्षण में
KHULASA FIRST
संवाददाता

नगर परिषद राऊ का दोहरा चेहरा, पार्षद के इशारे पर सरकारी अमले ने ली पेड़ों की बलि, जिम्मेदारी से बचते रहे अधिकारी
चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में चलाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के बीच राऊ नगर परिषद क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। वहीं अगले ही दिन नगर परिषद राऊ के पीछे स्थित क्षेत्र में दो बड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटे जाने की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि कटाई के दौरान नगर परिषद के कर्मचारी और मशीनरी मौके पर मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ों की कटाई के संबंध में कर्मचारियों से अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि कार्रवाई जनप्रतिनिधि के निर्देश पर की जा रही थी। हालांकि इस संबंध में अधिकृत अनुमति होने या नहीं होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले में नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रशेखर निगम से संपर्क किए जाने पर उन्होंने अवकाश और अस्वस्थता का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने में असमर्थता जताई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कटे हुए पेड़ों की लकड़ियों को वाहन में भरकर अन्य स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मीडिया के पहुंचने के बाद लकड़ियों को वापस उतार दिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। नागरिकों का कहना है कि एक ओर पौधारोपण अभियानों के माध्यम से हरियाली बढ़ाने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
अब क्षेत्रवासियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि पेड़ों की कटाई किस अनुमति और किन परिस्थितियों में की गई। साथ ही यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!