खबर
Top News

राजवाड़ा के पास अवैध निर्माण: निगम के अफसरों की मौन सहमति से खड़ा हो रहा खतरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जुलाई 2026, 6:41 pm
शेयर करें:
राजवाड़ा के पास अवैध निर्माण

80 साल पुरानी खूबचंद धर्मशाला को बिना अनुमति लोहे की गर्डर पर बनाया जा रहा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजवाड़ा के पास नियमों को ताक पर रखकर एक ऐसा निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कभी भी किसी बड़ी जनहानि का कारण बन सकता है। वार्ड क्रमांक 59 यशवंत रोड राजवाड़ा के पास स्थित लगभग 4000 स्क्वेयर फीट के पुराने मकान और धर्मशाला पर बिना नगर निगम की अनुमति के धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य चल रहा है।

इस घने व्यावसायिक क्षेत्र में बिना किसी सुरक्षा मानकों के जर्जर भवन के अंदर और उसके ऊपर नया निर्माण किया जा रहा है। इस पूरे खेल में नगर निगम को राजस्व की भारी चपत लगाई जा रही है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी राजवाड़ा के पास हो रहे इतने बड़े अवैध निर्माण को लेकर आंखें मूंदे बैठे हैं।

इस अवैध निर्माण को लेकर क्षेत्र की जागरूक जनता के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। सबसे बड़ा सवाल क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। जोन 12 के भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी और भवन निरीक्षक अनुभूति मांडवी इस समय मैदान में क्या कर रहे हैं, यह समझ से परे है। इन दोनों जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस बेहद संवेदनशील और खतरनाक निर्माण कार्य पर अब तक कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया गया है?

राजवाड़ा जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में जहां पैर रखने की जगह नहीं होती वहां इतने बड़े पैमाने पर बिना नक्शा पास कराए बहुमंजिला इमारत तानी जा रही है और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। अधिकारियों की इस रहस्यमयी चुप्पी के पीछे की असल वजह क्या है और इसके पीछे क्या साठगांठ या गुप्त समझौता हुआ है, इसे लेकर क्षेत्र की जनता अब खुलेआम सवाल खड़े कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां
इस पूरे मामले में नगर निगम के अपर आयुक्त प्रखर सिंह के विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली और उनकी मंशा पूरी तरह से संदेह के घेरे में आ चुकी है। प्रखर सिंह के अधीन काम करने वाले मैदानी अधिकारियों ने इस मामले में जिस तरह से शिथिलता बरती है, उससे साफ जाहिर होता है कि विभाग के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले प्रशासनिक दावों की हवा उनके अपने ही मातहत अधिकारी निकाल रहे हैं। राहुल रघुवंशी और अनुभूति मांडवी जैसे अधिकारियों की ढुलमुल कार्यशैली ने पूरे नगर निगम प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए ये मैदानी अधिकारी रसूखदारों को अवैध निर्माण की खुली छूट दे रहे हैं, जबकि आम जनता पर कार्रवाई का डंडा चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक इस पूरे अवैध खेल के पीछे जेल रोड के एक बेहद कुख्यात और नामचीन भूमाफिया का नाम सामने आ रहा है। यह रसूखदार भूमाफिया अपनी अकूत काली कमाई के दम पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने इशारों पर नचा रहा है।

चोरी-छिपे इमारत को कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का रूप दिया जा रहा
स्थानीय रहवासियों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्माण यशवंत निवास रोड राजवाड़ा के समीप स्थित करीब 80 वर्ष पुरानी खूबचंद धर्मशाला में किया जा रहा है। इस पुरानी धर्मशाला के रखरखाव और व्यवस्थाओं का जिम्मा कमल चौरड़िया के पास बताया जाता है। अब इस पुरानी और कमजोर हो चुकी इमारत को चोरी-छिपे पूरी तरह से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का रूप दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पूर्व में भी नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को इस खतरे से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रहवासी इस अवैध निर्माण को भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा मान रहे हैं।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 3 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 4 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 4 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 4 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 4 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 5 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 5 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 5 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 6 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 6 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 6 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 6 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 6 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 7 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 7 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!