मालव वाटिका की बाउंड्री से सटाकर किया जा रहा अवैध निर्माण: अंडरग्राउंड खेल… कमलनाथ सरकार में जमींदोज हुए भूखंड पर फिर से भूमाफिया सक्रिय
KHULASA FIRST
संवाददाता

निगम के जिम्मेदार भवन अधिकारी और उपयंत्री की भूमिका पर उठे सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कान्यकुब्ज नगर के वार्ड क्रमांक 4 जोन नंबर 20 में स्थित ‘मालव वाटिका' रामा गुरु उद्यान के अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस सार्वजनिक उद्यान की बाउंड्रीवॉल से सटाकर बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य जारी है।
नियमों के मुताबिक किसी भी सार्वजनिक उद्यान या शासकीय भूमि से एक निश्चित सुरक्षित दूरी एमओएस छोड़कर ही निर्माण करने का प्रावधान है, लेकिन यहां इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रहवासियों का आरोप है कि उद्यान की सीमा से सटाकर किया जा रहा यह निर्माण आने वाले समय में बड़े विवाद और हादसों का कारण बनेगा।
भूखंड पहले से ही विवादित : स्थानीय रहवासियों ने खुलासा किया है कि यह पूरा भूखंड पहले से ही विवादित रहा है। विगत वर्ष कमलनाथ सरकार के कार्यकाल के दौरान इस निर्माणाधीन बिल्डिंग के आगे वाले हिस्से को अवैध घोषित किया गया था।
उस समय नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए यहां बुलडोजर चलाया था और अवैध निर्माण को जमींदोज किया था। इस बड़ी कार्रवाई के बावजूद भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब फिर से उसी स्थल पर उद्यान की बाउंड्रीवॉल को दबाते हुए दूसरी मंजिल तक निर्माण कार्य चल रहा है और आगे का कार्य भी युद्ध स्तर पर प्रगति पर है।
आपत्ति जताई तो निर्माणकर्ताओं ने किया मामला दबाने का प्रयास
अवैध निर्माण छुपाने के लिए साजिश के तहत बाहर से टीन शेड लगा दिए हैं। इनकी आड़ में अंडरग्राउंड निर्माण हो रहा है। रहवासियों ने आपत्ति जताई तो इसे दबाने का प्रयास किया गया। लोकार्पण के समय शिलालेख पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के नाम अंकित हैं, जिनमें मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री, पुष्यमित्र भार्गव महापौर, आकाश विजयवर्गीय पूर्व विधायक, राजेन्द्र राठौड़ प्रभारी, लोक निर्माण एवं उद्यान और बरखा नितिन मालू पार्षद वार्ड 4, अध्यक्ष जोन क्र. 20) शामिल हैं, जिनकी उपस्थिति में इस सुंदर पार्क का लोकार्पण किया गया था।
निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस पूरे अवैध निर्माण के पीछे नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और उनके दायित्वों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र के भवन अधिकारी पवन तिवारी और उपयंत्री व भवन निरीक्षक विशाल सिंह के पास इस जोन में होने वाले हर वैध-अवैध निर्माण की निगरानी, जांच और उन पर वैधानिक कार्रवाई करने का सीधा कानूनी दायित्व है।
नियमानुसार किसी भी क्षेत्र में टीन शेड लगाकर होने वाले संदिग्ध या अवैध निर्माण की जांच करना, बिल्डिंग परमिशन के उल्लंघन पर काम रुकवाना और अवैध हिस्से को ढहाने की जिम्मेदारी इन्हीं अधिकारियों की होती है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!