खबर
Top News

अवैध कारतूस फैक्ट्री का खुलासा: 1000 से ज्यादा कारतूस, गन पावडर व हथियार बनाने का सामान बरामद; मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 10:07 pm
शेयर करें:
अवैध कारतूस फैक्ट्री का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मोतिहारी।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस निर्माण करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 1000 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और विस्फोटक रसायनों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में रविवार को चकिया, फेनहारा, मधुबन और गड़हिया थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने उत्तर बिहार के कई जिलों में सक्रिय अवैध कारतूस निर्माण नेटवर्क का खुलासा किया।

भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान
चकिया के एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कारखाने से 1000 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, दो देसी कट्टे, 303 बोर के पिलेट, 1063 खाली कारतूस, 205 जिंदा कारतूस, सात अर्धनिर्मित मैगजीन, दो अर्धनिर्मित पिस्तौल के बैरल और एक लेथ मशीन बरामद की गई।
पूरे परिसर को किया सील
इसके अलावा मौके से गन पाउडर, नाइट्रिक एसिड, रेड फॉस्फोरस, एसीटोन, चारकोल समेत बारूद बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई खतरनाक रसायन भी मिले। बरामद सामग्री की गंभीरता को देखते हुए पूरे परिसर को सील कर दिया गया है।

मुख्य सरगना समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में गिरोह के कथित मास्टरमाइंड श्रीकांत सिंह निवासी मड़पा मोहन (फेनहारा थाना क्षेत्र) सहित रामबाबू पासवान, वसी आलम उर्फ मुन्ना और रहमत मियां को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बना रखा था अड्डा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चकिया के ओझा टोला में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किराए का मकान लेकर अवैध कारतूस निर्माण का ठिकाना बना रखा था। पुलिस के अनुसार, मकान किराए पर लेकर वे लंबे समय से गुप्त रूप से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।

उत्तर बिहार तक फैला था नेटवर्क
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उत्तर बिहार के कई जिलों तक फैले नेटवर्क की अहम जानकारियां मिली हैं। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की विशेष टीमें अन्य संभावित ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में पांच थानों की पुलिस, जिला खुफिया इकाई और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा होने तक अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

4 minutes ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

9 minutes ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

26 minutes ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

33 minutes ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 1 hour ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 1 hour ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 1 hour ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 1 hour ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 1 hour ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 2 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 2 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 2 hours ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 2 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 2 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 3 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 3 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!