अवैध हथियार तस्करी का खुलासा: दो युवक गिरफ्तार; चार देसी पिस्टल और तीन मैगजीन जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की चार देसी पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की गई हैं।
पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े
छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चमाटी गांव फाटे के पास मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी में मिली चार देसी पिस्टल
तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 32 बोर की चार देसी पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद हुईं। हथियारों की बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। दोनों आरोपी खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र स्थित सिग्नूर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से चार पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद हुईं।
उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हथियार कहां से लेकर आए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इनके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!