खबर
Top News

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा: तीन पीढ़ियों से चल रही थी; दो राज्यों में फैला था नेटवर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 6:25 pm
शेयर करें:
अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक परिवार पिछले करीब 40 वर्षों से कट्टे और पिस्टल बनाने का अवैध कारोबार चला रहा था।

वाहन चोरी की जांच से हुआ खुलासा
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नरेंद्र परमार को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह के अनुसार निशातपुरा क्षेत्र में कुछ लोगों के वाहन चोरी और अवैध हथियार कारोबार से जुड़े होने की सूचना मिली थी।

टीकमगढ़ तक पहुंची जांच
जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ में हथियार तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि एक अवैध पिस्टल 32 हजार रुपए में खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस की टीम टीकमगढ़ पहुंची, जहां जांच में सुरेंद्र विश्वकर्मा नामक आरोपी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश देकर अवैध हथियार निर्माण से जुड़ी फैक्ट्रियों का पता लगाया।

फैक्ट्री से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन अधबनी पिस्टल, कारतूस, मैगजीन, लोहे के फ्रेम, स्प्रिंग, ट्रिगर सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला बड़ी मात्रा में कच्चा माल और मशीनें जब्त कीं।

दादा से पोते तक चला कारोबार
जांच में पता चला कि इस अवैध कारोबार की शुरुआत करीब चार दशक पहले आनंदी विश्वकर्मा ने कृषि उपकरण बनाने की आड़ में की थी। बाद में उसके बेटे और पोते भी इस धंधे में शामिल हो गए। परिवार के सदस्य ही हथियार तैयार करते थे ताकि कारोबार की जानकारी बाहरी लोगों तक न पहुंचे।

दो गुप्त फैक्ट्रियों का खुलासा
पुलिस को दो अलग-अलग अवैध हथियार निर्माण इकाइयों का पता चला है। एक फैक्ट्री आरोपी के घर से संचालित हो रही थी, जबकि दूसरी टीकमगढ़ के रामगढ़ क्षेत्र में खेतों के बीच स्थित एक वेयरहाउस में चलाई जा रही थी। यहां लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से कट्टे और पिस्टल तैयार किए जाते थे।

एमपी से यूपी तक फैला नेटवर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार मध्यप्रदेश में पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी हथियारों की सप्लाई करने लगे थे। प्रारंभिक जांच में नरेंद्र सिंह परमार, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सैफ अली उर्फ रिंकू, मुमताज अली और आनंदी विश्वकर्मा समेत कई लोगों की भूमिका सामने आई है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में अवैध हथियार तस्करी के और बड़े खुलासे हो सकते हैं। मामले की जांच लगातार जारी है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

12 minutes ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

22 minutes ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

37 minutes ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 1 hour ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 2 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 2 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 2 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 2 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 2 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 3 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 3 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 3 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 3 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 3 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 3 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 4 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!