खबर
Top News

रोड डिवाइडरों-फुटपाथ पर अवैध विज्ञापन: दीपक एडवरटाइजिंग के 48 यूनिपोल निकले अनधिकृत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अप्रैल 2026, 2:53 pm
शेयर करें:
रोड डिवाइडरों-फुटपाथ पर अवैध विज्ञापन

निगम अफसरों की मिलीभगत से टेंडर शर्तों का उल्लंघन कर लगाए, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
3नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से विज्ञापन का यूनिपोल टेंडर हासिल करने वाली दीपक एडवरटाइजिंग कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने मनमानी कर रोड डिवाइडरों और फुटपाथ पर यूनिपोल खड़े कर लाखों की कमाई शुरु कर दी।

खुलेआम आउटडोर मीडिया नियम की अवहेलना कर करीब 48 यूनिपोल डिवाइडरों में खड़े कर दिए। जानकारी होने पर भी निगम के जिम्मेदार कार्रवाई से बच रहे हैं।

अफसर अपनी कमाई के लिए नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। इसका फायदा विज्ञापन का ठेका लेने वाली दीपक एडवरटाइजिंग विज्ञापन कंपनी के कर्ताधर्ता खुल ले रहे है। विज्ञापन के लिए लागू आउटडोर मीडिया नियम का भी धड़ल्ले से माखौल उड़ाया जा रहा है।

निगम ने टेंडर में जहां यूनिपोल बनाने की मंजूरी दी थी, विज्ञापन कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने उनको छोड़ दिया और मनचाहे स्थान पर यूनिपोल लगाए। करीब 20 फीट उंचे यूनिपोल कभी भी जानलेवा साबित हो सकते है।

इसकी कई बार शिकायतें हुई लेकिन निगमायुक्त व अपर आयुक्त द्वारा अब तक विज्ञापन कंपनी की मनमानी के खिलाफ कारगर कार्रवाई नहीं की गई है। इससे विज्ञापन कंपनी के कर्ताधर्ताओ के हौसले बढ़ गए है।

जांच फाइलों में
दीपक एडवरटाइजिंग के विरुद्ध अब तक कई शिकायतें निगमायुक्त तक पहुंची। इन पर जांच भी हुई लेकिन पूरा मामला फाइलों में सिमट कर रह गया जबकि जांच करने वाले अपर आयुक्त रवाना हो गए हैं।

माना जा रहा है मौजूदा अफसर विज्ञापन कंपनी की मनमानी पर नकेल कस सकते है। इसके चलते दीपक एडवरटाईजिंग की मनमानी की शिकायतों की संख्या बढ़ गई है।

यहां लगाए यूनिपोल
सत्यसांई, बापट, 56 दुकान, भंवरकुआं, ढंक्कनवाला कुआं, गीता भवन, जंजीरवाला, एमजीरोड इंद्रप्रस्थ टॉवर, मधुमिलन, एमवाय हॉस्पिटल, टॉवर, बंगाली ब्रिज, गीताभवन मंदिर, नवलखा, पलासिया, रीगल चौराहा, शास्त्री ब्रिज, सपनासंगीता, पिपल्याहाना, स्कीम 140, जोडेइक मॉल, वल्र्डकप चौराहा, बिचौली-मर्दाना, बांबे हॉस्पिटल, रेडिसन चौराहा, बेस्टप्राइज, महालक्ष्मी नगर, सी-21 मॉल, डी मार्ट कनाड़िया बायपास, फीनिक्स मॉल, शेरटन होटल, ओशियन पार्क, स्टार चौराहा आदि ।

पार्षद ने किया था विरोध
दीपक एडवरटाइजिंग ने रेसकोर्स रोड पर यूनिपोल बनाने की शुरुआत की थी, तब एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने यूनिपोल को बुलडोजर से तुड़वा दिया था। डिवाइडर और फुटपाथ पर यूनिपोल का कड़ा विरोध किया था लेकिन राजनीतिक दबाब व अफसरों का सहयोग नहीं मिलने से मौन हो गए।

जांच कर रहे, कार्रवाई होगी
अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। नियम के विपरीत यूनिपोल हैं तो कार्रवाई होगी। नियम विरुद्ध यूनिपोल की जांच के संबंध में अदालत ने भी निर्देश जारी किए है। इसके चलते कार्रवाई तय है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 11 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 11 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 12 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 12 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 12 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 12 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 12 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 12 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 13 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 13 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 13 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 13 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 13 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 13 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 14 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!