गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं: 3 बदमाशों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

आसमान में ड्रोन, भीड़ में सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मियों का सख्त पहरा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गरबा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर अब जमीन से लेकर आसमान तक नजर रखी जा रही है। नवरात्रि में मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए विजय नगर पुलिस ने निगरानी और जांच का विशेष अभियान चलाया।
ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी गई, वहीं सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों के बीच पहुंचकर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखी। बाइक पेट्रोलिंग और पैदल गश्त के जरिए संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई।
अभियान के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के तीन बदमाशों के खिलाफ तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि अन्य संदिग्धों को सख्त समझाइश देकर घर रवाना किया गया।
विजय नगर टीआई सीके पटेल के अनुसार, गरबा स्थलों के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए टीमें तैनात हैं। ड्रोन से भीड़ की स्थिति और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों और बाइक पेट्रोलिंग टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर उनकी तस्दीक की। पैदल गश्त के जरिए भी पुलिसकर्मी मैदान में सक्रिय रहे।
नवरात्रि के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ गरबा आयोजनों में शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके चलते विजय नगर पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है। पुलिस का संदेश है कि बेटियां निर्भय होकर गरबा खेलें, उनकी सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस हर पल साथ है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!