कार्रवाई करना ही नहीं तो जनसुनवाई बंद कर दो: नगर निगम पहुंचे शिकायतकर्ता ने जताया गहरा रोष
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की जनसुनवाई में कल एक पीड़ित शरद शर्मा ने कहा कि जब हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करना है, तो फिर जनसुनवाई ही बंद कर देना चाहिए। यह सुनते ही आयुक्त क्षितिज सिंघल समेत मौजूद अन्य अधिकारी स्तब्ध रह गए। शर्मा ने बेबाकी से कहा कि वे विभिन्न मंचों पर शिकायत कर चुके, लेकिन निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
मामला 16, मीरापथ धेनु मार्केट स्थित अवैध रुद्राक्ष बिल्डिंग का है। शिकायतकर्ता शर्मा का कहना है कि ये चार मंजिला बिल्डिंग पांच हजार स्क्वेयर फीट पर अवैध रूप से बनी है। इसका आवासीय नक्शा पास है, जबकि कमर्शियल उपयोग हो रहा है। ऊपर पेंट हाउस भी बना है, जो अवैध है।
बिल्डिंग में ऊपर तक अवैध निर्माण कर लिया गया। बॉलकनी में ऑफिस बनाकर बेच दिए गए। हवा के लिए जो डक्ट बना था, वो बाद में बंद कर दिया गया। पूरी बिल्डिंग में आग से बचाव का कोई साधन नहीं है। ईश्वर न करे, कभी आग लगे तो फायर ब्रिगेड को ऊपर तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
निगमायुक्त ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
शर्मा के मुताबिक बिल्डिंग बनाते वक्त निगम ने नोटिस दिया था, लेकिन इसके बाद अफसर जवाब लेना भूल गए। इसकी सप्रमाण शिकायत 8 अक्टूबर 2024 को जनसुनवाई में की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे पूर्व 11 सितंबर को जोन पर भी शिकायत की, लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर निगम ने गलत जवाब पेश कर मामला खत्म करवा दिया। मामले में जिम्मेदारों द्वारा लगातार अनसुनी किए जाने से नाराज शिकायतकर्ता शर्मा कल फिर जनसुनवाई में पहुंचे और आयुक्त क्षितिज सिंघल से कहा कि यदि कार्रवाई करना ही नहीं है तो जनसुनवाई बंद कर देना चाहिए।
शर्मा ने ये भी बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में उनका मकान था, जिसे निगम ने तोड़ दिया, लेकिन अब सप्रमाण शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही। आयुक्त ने पूरा मामला सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!