काम में तेजी नहीं आई तो हर दिन लगेगा जुर्माना: निरीक्षण में बड़ा खुलासा; निर्माण एजेंसी को लगाई फटकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विकास और सड़कों को समय पर पूरा करने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगर निगम द्वारा बनाई जा रही सड़कों की कछुआ चाल से एक बार फिर जनता की परेशानी और विकास कार्यों की लेतलतीफी सामने आई है। निगम द्वारा निर्माणाधीन सड़कों की बेहद धीमी रफ्तार को देखते हुए निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कड़ा रुख अपनाया है और मैदानी स्तर पर स्थिति का जायजा लिया।
आयुक्त सिंघल ने कल शहर के प्रमुख मार्गों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भमोरी प्लाजा से एरोड्रम चौराहा तक एमआर 10, सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया और एमआर 5 सुपर कॉरिडोर से पीएमवाय तक बन रही सड़कों के काम को देखा। निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि मुख्य रास्तों पर काम की गति बेहद असंतोषजनक और धीमी है, जिससे तय समय सीमा में काम पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
पुलिया निर्माण में लापरवाही पर भड़के आयुक्त ... निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही भमोरी रोड पर देखने को मिली, जहां महत्वपूर्ण पुलिया का निर्माण कार्य अब तक शुरू ही नहीं किया जा सका है। इस घोर लापरवाही और लेटलतीफी को देखकर आयुक्त बेहद नाराज हुए। उन्होंने मौके पर ही निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि इस तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने एजेंसी को तुरंत पुलिया का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगावकर, अधीक्षण यंत्री ओपी कुशवाह, योजना प्रभारी नरेश जायसवाल और क्षेत्रीय जोनल अधिकारी सहित कंसल्टेंट व निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ट्रैफिक डायवर्शन प्लान लागू किया जाए
सड़क निर्माण की गति धीमी और निराशाजनक होने के कारण कंसल्टेंट और ठेकेदार एजेंसी के प्रति आयुक्त ने सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गति की रोजाना निगरानी की जाए अगर निर्माण एजेंसी ने कार्य की रफ्तार में तुरंत सुधार नहीं किया और गति नहीं बढ़ाई तो उन्होंने कहा कि पूरी सड़क को एक साथ बंद करने के बजाय ट्रैफिक डायवर्शन का प्लान लागू किया जाए। सड़क के एक हिस्से को यातायात के लिए खुला रखा जाए और दूसरे हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से किया जाए, ताकि जनता को कम से कम परेशानी हो।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!