खबर
Top News

फोन पर डील फेल तो जमीन पर खेल: शराब ठेकेदार सूरज रजक पर 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे के आरोप में केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अप्रैल 2026, 12:47 pm
शेयर करें:
फोन पर डील फेल तो जमीन पर खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बड़े शराब ठेकेदार सूरज रजक और मुंबई की टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ में प्रॉपर्टी वॉर का मामला कल दिनभर चर्चा में रहा। सूरज रजक पर अभिनेत्री की 300 करोड़ की पारिवारिक जमीन पर कब्जे का केस परसों रात लसूड़िया थाने में केस दर्ज हुआ था।

खास बात यह कि पूरा मामला किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। पहले फोन पर जमीन किराये पर लेने की गुजारिश की गई, फिर घर तक पहुंचकर दबाव बनाया गया। इनकार पर पॉवर का रसूख दिखाते हुए सीधे मौके पर पहुंचकर कब्जे की कोशिश की गई।

अभिनेत्री ने जब यह पूरा घटनाक्रम उजागर किया, तो मामला सीधे मुख्य सचिव अनुराग जैन तक जा पहुंचा। वहीं, सूरज रजक का कहना है कि जमीन सरकारी है। हमने भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले की तह में जाए बिना ही केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार केस तीन अप्रैल की रात ओशिवरा लिंक रोड अंधेरी वेस्ट, मुंबई में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ की शिकायत पर इंदौर के बड़े शराब ठेकेदार सूरज रजक व अन्य पर धारा 329(3) यानी अवैध कब्जे का केस दर्ज किया है। शराब ठेकेदार सूरज रजक ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि हम दुकान के लिए जमीन देख रहे थे।

जिस जमीन को लेकर आरोप लगे हैं, वह निजी नहीं सरकारी है। सामने वाला पक्ष मास्टर प्लान की जमीन को अपना बता रहा है। सरकारी जमीन पर सरकारी शराब की दुकान संचालित की जा सकती है, इसलिए हमने अधिकारियों से चर्चा कर आवेदन दिया था।

पुलिस ने मामले की जांच किए बगैर तुरत-फुरत में केस दर्ज कर लिया। अब हमने अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमीन सरकारी ही है, निजी नहीं। हमने विधिवत अनुमति लेकर ही वहां काम किया था। उनके अनुसार आपत्ति के बाद वहां से काम अभी हटा लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शराब ठेकेदार सूरज रजक मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एमपी लीग में इस साल पहली बार खेलने वाली मालवा स्टैलियंस टीम के मालिक हैं, जो पहले भी विवादों में रहे हैं। उन पर कनाड़िया थाने में टक्कर के बाद दो युवकों पर हवाई फायर करने का केस दर्ज हो चुका है। वहीं, कल सूरज रजक की और से उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर सूरज रजक को उद्यमी बताते हुए उन्हें बदनाम करने की बड़ी साजिश या मंशा का आरोप लसूड़िया पुलिस पर लगाया है।

ये लिखा है एफआईआर में
मैं एक टीवी एक्टर हूं। मेरे पिता सुरेंदर सिंह सलूजा ने कुंवर जी पिता बापू, जगन्नाथ पिता बापू, मोतीलाल पिता बापू, हीरालाल पिता बापू सभी निवासी निरंजनपुर से 9 अक्टूबर 1964 को मेरे बड़े भाई रणधीर, पुष्पेंद्र, मां नरेंदर कौर और मेरे नाम से जमीन खरीदी थी।

उक्त 2.131 हेक्टेयर संयुक्त भूमि खसरा नं. 414 निरंजनपुर, देवास नाका चौराहा पर है। उन्होंने हम सभी के नाम से बराबर हिस्सों में वसीयत की थी। 12 और 13 मार्च 2026 को मोबाइल नं. 9109888888 से शराब ठेकेदार सूरज रजक ने मेरे पति ऋषि कक्कड़ को उनके नंबर पर फोन किया।

उसने निरंजनपुर स्थित हमारी जमीन पर शराब दुकान खोलने के लिए लगभग 6 हजार फीट खाली जमीन किराये पर लेने के लिये चर्चा की, लेकिन मेरे पति ने मना कर दिया। इसके बाद सूरज ने 20 मार्च को मेरे बड़े भाई रणधीर सलूजा से भी जमीन किराये से लेने की बात की।

उन्होंने भी इनकार करते हुए एसीपी विजयनगर कार्यालय में शिकायत कर दी। इसके चलते सूरज रजक मेरी मां नरेंदर कौर सलूजा के निवास स्थान यशवंत निवास रोड रानी सती गेट पहुंचा। तब बड़े भाई रणधीर सलूजा और पुष्पेंदर सलूजा ने भी उसे मना कर दिया। 4-5 दिन पहले मैं मुंबई से अपनी मां से मिलने इंदौर आई थी।

तीन अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे हमें सूचना मिली कि कुछ लोग मेरी खाली जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं मौके पर पहुंची और डॉयल 112 के माध्यम से पुलिस को बुलवा कर कब्जा रुकवाया।

हमारे परिवार ने सूरज रजक को जमीन किराये पर देने से मना कर दिया था। इस कारण से सूरज रजक द्वारा हमारे स्वामित्व की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 4 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 4 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 4 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 5 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 5 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 5 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 5 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 5 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 5 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 5 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 6 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 6 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 6 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 6 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 6 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 6 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 6 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!