रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम से भी एक की अपेक्षा: मुख्यमंत्री यादव का बड़ा संदेश; समान कानून लागू करने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में 300 बिस्तरीय नए जिला चिकित्सालय के लोकार्पण के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में समान कानून लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए और अलग-अलग समुदायों के लिए अलग व्यवस्था उचित नहीं है।
'रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम से भी वही अपेक्षा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। मुस्लिम बहनें भी हमारी बहन हैं। उनके जीवन में भी कठिनाइयां आती हैं, उन्हें अलग कैसे माना जा सकता है? उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार व समान न्याय देना है।
एक देश में अलग-अलग कानून नहीं होने चाहिए
डॉ. यादव ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 'एक देश, एक निशान, एक प्रधान और एक विधान' का विचार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर उस संकल्प को आगे बढ़ाया और अब मध्य प्रदेश भी उसी भावना के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
55 जिलों से लिए हैं सुझाव
उन्होंने बताया कि सरकार ने जल्दबाजी में कानून लाने के बजाय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की। समिति ने प्रदेश के सभी 55 जिलों और 10 संभागों में जाकर लोगों से सुझाव लिए हैं। अब इन सुझावों के आधार पर सरकार विधानसभा में विधेयक लाने की तैयारी कर रही है।
38 साल बाद मिला आधुनिक जिला अस्पताल
मुख्यमंत्री ने इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए 83.16 करोड़ रुपए से बने चार मंजिला 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल का लोकार्पण किया। हालांकि पहले चरण में केवल 34 बिस्तरों वाली प्रसूति (मैटरनिटी) विंग शुरू की जाएगी। मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स समेत अन्य विभाग बाद में चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगे।
यह अस्पताल धार रोड स्थित वर्ष 1988 से संचालित पुराने जिला अस्पताल का स्थान लेगा। वर्ष 2005 में नए भवन का प्रस्ताव भेजा गया था, जबकि 2017 में निर्माण को मंजूरी मिली। शुरुआती 18 करोड़ रुपए की परियोजना समय के साथ बढ़कर 83.16 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
166 अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती
अस्पताल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 166 अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद शेष विभाग भी शुरू किए जाएंगे।
किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित किया। उन्होंने कहा कि कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें,किसानों को दिन में कृषि बिजली उपलब्ध कराना, 40 लाख रुपए तक की डेयरी परियोजना पर 10 लाख रुपए तक अनुदान, गौशालाओं के लिए प्रति गौवंश प्रतिदिन 40 रुपए अनुदान, नीलगाय और अन्य वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष योजना।
चंदन नगर-एयरपोर्ट रोड को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने इंदौर की बहुप्रतीक्षित चंदन नगर से एयरपोर्ट तक सड़क परियोजना को भी मंजूरी दी। लंबे समय से लंबित इस सड़क के बनने से पश्चिमी इंदौर में यातायात का दबाव कम होगा और हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!