धमकियों से नहीं झुकूंगा: भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी मेरी जंग; पार्षद मनीष शर्मा ने सार्वजनिक किया धमकी भरा पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए 11 हजार के इनाम की घोषणा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पार्षद मनीष शर्मा ने उन्हें मिली जान से मारने की धमकी पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। एक वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने न केवल धमकी भरे पत्र को सार्वजनिक किया, बल्कि भ्रष्टाचार और समाज विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करने का भी ऐलान किया है।
पार्षद मनीष शर्मा ने कहा कि गरीबों के हक के सरकारी राशन (गेहूं चावल) की कालाबाजारी करने वालों को वे किसी भी सूरत में नहीं बख्शेंगे। उन्होंने स्पष्ट घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति राशन की चोरी या कालाबाजारी की सटीक सूचना देगा, उसे 11,000 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।
क्षेत्र में शराब दुकानों के मुद्दे पर भी उन्होंने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। साजन नगर की शराब दुकान हटवाने के बाद, अब उन्होंने तीन इमली स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए प्रशासन को 7 दिन का समय दिया है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के अंदर दुकान नहीं हटाई गई, तो वे वहां आमरण अनशन शुरू करेंगे।
धमकी भरे पत्र में की गई अभद्र टिप्पणियों और सुरक्षा घेरे पर किए गए कटाक्ष का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी निष्ठा और ईमानदारी से काम करना जारी रखेंगे।
उन्होंने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए धार्मिक स्थलों की गरिमा और कुछ विशेष क्षेत्रों में टैक्स वसूली की निष्पक्ष जांच जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात दोहराई।
उन्होंने साफ किया कि वे इन विषयों को पुनः उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और शहर में किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!