मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा: मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

हमलावरों ने खुद को बजरंगी बताकर मचाया था हंगामा, कुर्सियां फेंकीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पांच दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के पहले ही दिन कुछ युवकों ने गरबा स्थल पर जमकर हंगामा मचाया और एक युवक को न केवल पीटा, बल्कि कुर्सियां तक उठाकर फेंकीं। मारपीट के शिकार युवक का आरोप है कि वह दोस्त और परिवार की महिलाओं के साथ गरबा देखने पहुंचा था, लेकिन तीन मनचलों ने परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर खुद को बजरंगी बताते हुए मारपीट शुरू कर दी। लोगों की भीड़ जुटी तो मुझ पर ही मुस्लिम युवक को पंडाल में लाने का आरोप लगाकर मेरे खिलाफ माहौल बना दिया। शिकायत करने खजराना थाने पहुंचा तो पुलिस ने असल कायमी कर दुस्साहसियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय अदमचेक काटकर मामला निपटा दिया।
जानकारी के अनुसार, मामला सी-21 एस्टेट ग्राउंड, बायपास रोड पर आयोजित अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का है। यहां फरियादी देव पैमाल निवासी स्कीम-71 ने पुलिस को बताया कि परसों रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त विक्की और मीत शर्मा के साथ गरबा महोत्सव में शामिल होने परिवार के साथ पहुंचा था।
उनके परिवार की महिलाएं गरबा कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी हर्षित चौहान, संगम सिंह सोलंकी और मयंक नेकिए वहां पहुंचे और महिलाओं के बीच घुसने का प्रयास करने लगे। देव और उसके दोस्तों ने उन्हें रोका तो आरोपी बोले कि वे वहीं गरबा करेंगे, कोई उन्हें रोककर दिखाए।
इसी बात पर गाली-गलौज शुरू कर दी। देव के मुताबिक, उसने आरोपियों को गाली देने से मना किया तो हर्षित, संगम और मयंक ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने थप्पड़ मारे और विवाद के दौरान मारपीट कर कुर्सियां फेंकीं।
हंगामे के चलते गरबा पंडाल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। जिस आयोजन में परिवार उत्सव मनाने पहुंचे थे, वहीं उन्हें मारपीट और बदसलूकी का सामना करना पड़ा। देव की शिकायत पर खजराना पुलिस ने हर्षित चौहान, संगम सिंह सोलंकी और मयंक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और गला दबाने जैसी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की और अदमचेक काटकर आरोपियों को राहत दे दी।
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर हंगामा किया और मुस्लिम युवक साथ लाने की बात कहकर मारपीट की। देव ने आरोप लगाया कि इस तरह की हरकतों से उसकी और उसके दोस्तों की छवि खराब करने की कोशिश की गई।
जबकि उसकी और उसके दोस्तों की मुस्लिम लोगों से दोस्ती तक नहीं है और उनका पूरा मित्र समूह हिंदू है। देखना होगा कि खजराना पुलिस आरोपियों को पकड़कर सबक सिखाती है या मेहरबानी करती है।
संबंधित समाचार

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!