मैं चाहता हूं कि कार्यालय कार्यकर्ताओं के पैसों से बने, विजयवर्गीय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन के मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फिर अपने रंग में नजर आए। उन्होंने चित-परिचित मुस्कान के साथ मंत्री तुलसी सिलावट व विधायक मधु वर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये दोनों नेता ही पूरा कार्यालय बनवा सकते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि ये कार्यालय कार्यकर्ताओं के पैसों से बनना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यालय निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सहभागिता से खड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि कार्यालय निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान होना चाहिए, चाहे वह एक रुपए का हो या अधिक। चित-परिचित मुस्कान के साथ विजयवर्गीय ने ये भी कहा कि तुलसी भैया और मधु भैया जैसे नेता मौजूद हैं, जो चाहें तो अकेले भी कार्यालय का निर्माण करवा सकते हैं।
इस पर सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा हनुमान की क्षमता को जामवंत ने पहचाना था और आपकी क्षमता को मैंने पहचाना है।
विजयवर्गीय के इस बयान पर मंच और सभा स्थल पर मौजूद लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे। तुलसी सिलावट इतने सक्षम हैं कि एक नहीं, 10 कार्यालयों का निर्माण करा सकते हैं, लेकिन संगठन की परंपरा यही है कि प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी से भवन तैयार हो, ताकि उसमें सभी का अपनापन और योगदान जुड़ा रहे।
विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का कार्यालय केवल ईंट-पत्थरों से नहीं बनता, बल्कि उसमें कार्यकर्ताओं का श्रम, समर्पण और सहयोग जुड़ा होता है।
वर्चुअली बोले मुख्यमंत्री- केवल भवन नहीं, संगठनात्मक संस्कारों का केंद्र
कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कार्यालय केवल भवन नहीं, समर्पण और संगठनात्मक संस्कारों का प्रतीक होता है। जिला कार्यालय से पार्टी संगठन को नई ताकत मिलेगी।
कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा प्राप्त होती है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर के समान होते हैं। भाजपा अपने नेताओं के घर से नहीं पार्टी कार्यालय से संचालित होता है।
संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश में 62 जिले हैं। सभी जिलों में व्यवस्थित कार्यालय हो, इसी सोच के साथ पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यालयों के निर्माण का अभियान चलाया जा रहा है।खण्डेलवाल ने जिला कार्यालय के लिए भूमि देने वाले मनोहर पटेल एवं इंदर पटेल को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को मंत्री नागरसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, सांसद सुश्री कविता पाटीदार, श्रीमती अनिता चौहान, विधायक मनोज पटेल, गोलू शुक्ला, वरिष्ठ नेता जीतू जिराती, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा मौजूद थे।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!