मैं तो बीच-बचाव करने गया था: मुझे ही बना दिया आरोपी, सिकरवार; मामला क्लब में कवर चार्ज को लेकर हुए विवाद का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में स्काय कॉर्पोरेट बिल्डिंग के स्ट्राइकर क्लब के बाहर कवर चार्ज को लेकर हुआ विवाद पुलिस केस तक पहुंच गया है। क्लब मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने स्पा संचालक यश जैन, करणी सेना से जुड़े किशोरसिंह सिकरवार व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं एफआईआर के बाद करणी सेना के सिकरवार ने खुद को निर्दोष बताया।
सिकरवार ने बताया कि वे क्लब कल्चर के तहत रात को होने वाले प्रोग्राम को लेकर समझाइश देने टीम के साथ पहुंचे थे, क्योंकि उसी रात उन्हें क्लब में आने वाले छात्रों को क्लब कल्चर से दूर रहने की नसीहत देना थी।
मौके पर पहले से यश जैन और मैनेजर के बीच विवाद चल रहा था। वह सिर्फ बीच-बचाव कर रहे थे।
इस दौरान मैनेजर ने गाली-गलौज की। मेरे द्वारा उसका विरोध किया गया था। मुझे अखबारों व सोशल मीडिया से पता चला कि मेरे खिलाफ मैनेजर देवेंद्र पटेल ने एफआईआर करवा दी।
मामले को लेकर संगठन में रोष है। आज पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलकर मेरे खिलाफ हुई एफआईआर की निष्पक्ष जांच करने की बात रखेंगे।
यह था मामला
उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल की रात करीब 8 बजे यश जैन क्लब में एंट्री के लिए पहुंचा था। स्टाफ ने जब कवर चार्ज (लड़कों के लिए 2 हजार और कपल के लिए 3 हजार रुपए) की जानकारी दी तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया।
रोकने पर उसने गाली-गलौज की और अगले दिन देख लेने की धमकी देकर चला गया। अगले दिन शाम करीब 4:50 बजे यश अपने साथियों के साथ क्लब के बाहर पहुंचा और मैनेजर को बुलाकर विवाद करने लगा।
उसने साथियों को बुलाया। मैनेजर देवेंद्र के अनुसार, कुछ ही देर में पहुंचे सिकरवार और अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की और धमकी दी। घटना के दौरान मौजूद एक युवती ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में देवेंद्र कि शिकायत पर यश जैन और किशोर सिकरवार पर केस दर्ज किया था।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!