शहर भाजपा अध्यक्ष बोले- मैंने दिल का इलाज करा लिया है: अब जीतू पटवारी दिमाग का इलाज करा लें; दिग्विजय सिंह पर भी तीखा हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच चल रही बयानबाजी के बीच अब भाजपा संगठन भी खुलकर मैदान में उतर आया है। इंदौर नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है।
सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार भाजपा और मुख्यमंत्री पर की जा रही टिप्पणियां उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "मैं अपना दिल का इलाज कराकर वापस आ चुका हूं, अब जीतू पटवारी को अपने दिमाग का इलाज करा लेना चाहिए।"
कांग्रेस नेताओं पर बोला हमला
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बयान अब राजनीतिक मर्यादाओं से बाहर जा रहे हैं। जनता के मुद्दों पर बात करने के बजाय कांग्रेस नेतृत्व केवल बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणियों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है।
दिग्विजय सिंह को भी घेरा
सुमित मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे समाज और राजनीति में अनावश्यक विवाद पैदा हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन खोने के बाद केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।
प्रदेश की राजनीति में बढ़ी तल्खी
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा पटवारी पर की गई टिप्पणियों के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी मोर्चा खोल रखा है। अब भाजपा के संगठनात्मक पदाधिकारी भी खुलकर कांग्रेस पर हमलावर हो रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।
भाजपा-कांग्रेस में बयानों का दौर जारी
सुमित मिश्रा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा जहां कांग्रेस पर निराधार आरोप लगाने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस भाजपा नेताओं की भाषा और टिप्पणियों को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में बयानों का यह दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है।
संबंधित समाचार

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़:रिंग मास्टर का इशारा या फिर चेतावनी

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!