मैंने दिल का इलाज करा लिया है: अब जीतू पटवारी दिमाग का इलाज करा लें; शहर भाजपा अध्यक्ष बोले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच चल रही बयानबाजी के बीच अब भाजपा संगठन भी खुलकर मैदान में उतर आया है। इंदौर नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है।
सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार भाजपा और मुख्यमंत्री पर की जा रही टिप्पणियां उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "मैं अपना दिल का इलाज कराकर वापस आ चुका हूं, अब जीतू पटवारी को अपने दिमाग का इलाज करा लेना चाहिए।”
कांग्रेस नेताओं पर बोला हमला
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बयान अब राजनीतिक मर्यादाओं से बाहर जा रहे हैं। जनता के मुद्दों पर बात करने के बजाय कांग्रेस नेतृत्व केवल बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणियों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है।
दिग्विजय सिंह को भी घेरा
सुमित मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे समाज और राजनीति में अनावश्यक विवाद पैदा हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन खोने के बाद केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा पटवारी पर की गई टिप्पणियों के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी मोर्चा खोल रखा है।
अब भाजपा के संगठनात्मक पदाधिकारी भी खुलकर कांग्रेस पर हमलावर हो रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।
बयानों का दौर जारी
सुमित मिश्रा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा जहां कांग्रेस पर निराधार आरोप लगाने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस भाजपा नेताओं की भाषा और टिप्पणियों को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में बयानों का यह दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!