पति बना जल्लाद: मोबाइल पर बात करने पर पत्नी की बेहरमी से हत्या; दो मासूमों के सामने उतारा मौत के घाट, जान बचाकर भागी साली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुड़ैल क्षेत्र में कल इंसानियत को झकझोर देने वाले खूनी खेल में एक फार्म हाउस पर चौकीदार ने मामूली विवाद के बाद ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि पत्नी को लाठी से तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गईं।
घर में चीखती मां, बाहर जान बचाकर भागती साली और कोने में सहमे खड़े दो मासूमचे... यह पूरा मंजर किसी खौफनाक फिल्म से कम नहीं था। इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को कुछ ही देर में दबोच लिया।
कंपेल चौकी अंतर्गत ग्राम उज्जैनी स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदार राहुल बर्मन (32) ने पत्नी सुमन बर्मन (26) की लाठी-डंडों से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था।
देखते ही देखते बहस खूनी संघर्ष में बदल गई और राहुल ने पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने सुमन को पीटने के साथ घसीटा भी, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
चीखती रही मां, सहमे रहे बच्चे: वारदात के वक्त सुमन की बहन और उसके दो मासूम बच्चे भी थे। पुलिस जांच में सामने आया है जैसे ही राहुल का हिंसक रूप सामने आया, साली डरकर जान बचाने के लिए भाग गई। 6 साल की बेटी और 3 साल का बेटा घर के एक कोने में दुबके रहे। उनके सामने पिता मां पर डंडे बरसाता रहा।
तीन महीने पहले ही आए थे
मूल रूप से उमरिया के राहुल और सुमन करीब तीन महीने पहले ही रोजगार की तलाश में आए थे। दोनों उज्जैनी स्थित आसिफ रंगरेज के फार्म हाउस की चौकीदारी कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही सुमन की बहन आई थी।
क्या पता था उसके सामने ही बहन की जिंदगी खत्म हो जाएगी। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में फोन पर बातचीत को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
हालांकि असली वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है। एफएसएल टीम ने महत्वपूर्णं साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों और घसीटे जाने के निशान मिले हैं। पीएम से सटीक कारण का खुलासा होगा।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!