पति ने की पत्नी की हत्या: सिलेंडर और बेल्ट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इस बात को लेकर हुआ था विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। साली के फोन पर बात करने को लेकर शुरू हुए झगड़े के बाद पति ने अपनी पत्नी पर बेल्ट, लकड़ी और घरेलू गैस सिलेंडर से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
फार्म हाउस पर चौकीदारी करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सुमन बरमन (27) पत्नी राहुलदेव बरमन के रूप में हुई है। दंपती मूल रूप से शहडोल जिले के उमरिया क्षेत्र के रहने वाले थे और करीब दो-तीन महीने पहले इंदौर के उज्जैनी क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करने आए थे।
फोन पर बात करने को लेकर हुआ विवाद
डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। मृतका की छोटी बहन करीब आठ दिन पहले सुमन के पास रहने आई थी। इसी दौरान फोन पर बातचीत को लेकर राहुलदेव ने आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया।
परिजनों के अनुसार जब राहुल ने साली को लेकर नाराजगी जताई तो सुमन ने अपनी बहन का पक्ष लिया। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ गई।
बेल्ट, लकड़ी और सिलेंडर से किया हमला
विवाद बढ़ने पर सुमन ने अपनी 15 वर्षीय बहन को वहां से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद आरोपी राहुलदेव ने गुस्से में आकर सुमन पर बेल्ट, लकड़ी और गैस सिलेंडर से हमला कर दिया। हमले में सुमन के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि वह अधमरी हो गई।
सुबह हुई मौत का खुलासा
बुधवार सुबह जब सुमन नहीं उठी तो राहुलदेव ने अपने मालिक को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद खुड़ैल पुलिस ने आरोपी पति राहुलदेव बरमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!