पति ने की पत्नी की हत्या: बेटी के सामने पेट और गले पर मारे चाकू; अस्पताल में तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
सगरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी ही बेटी के सामने इस वारदात को अंजाम दिया।
बेटी के सामने किया जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, दीपक मिश्रा ने शराब के नशे में अपनी पत्नी शिखा मिश्रा पर अचानक हमला कर दिया। उसने चाकू से पत्नी के पेट और गले पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी।
घटना के समय उनकी बड़ी बेटी दिशा भी वहीं मौजूद थी, जिसने अपनी आंखों के सामने मां पर हमला होते देखा।
अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल शिखा मिश्रा को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
वारदात के बाद आरोपी पति दीपक मिश्रा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
घरेलू विवाद बना वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!