प्रेम प्रसंग में पति की हत्या: पत्नी ने रची खौफनाक साजिश; लूट का रचा ड्रामा, राजा रघुवंशी केस जैसी वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। जिस पत्नी ने पहले खुद को लूट और बंधक बनाने की शिकार बताते हुए पुलिस के सामने रो-रोकर कहानी सुनाई, वही अपने पति की हत्या की मुख्य आरोपी निकली।
6 घंटे में कर दिया खुलासा
पुलिस ने महज 6 घंटे की तफ्तीश में इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की।
राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला
पुलिस के अनुसार, यह मामला इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से काफी मिलता-जुलता है। वहां भी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया था।
इसी तरह गोंदीखेड़ा में प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या कर वारदात को ‘लूट’ का रूप देने की साजिश रची।
लूट की झूठी कहानी गढ़ी
घटना के बाद पत्नी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि देर रात कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए थे। उसने दावा किया कि बदमाशों ने उसे और उसके पति देवकृष्ण को अलग-अलग कमरों में बंधक बना लिया।
इसके बाद उन्होंने करीब 3 लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए नकद लूट लिए और विरोध करने पर उसके पति की हत्या कर दी।
जांच में खुलने लगे राज
धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के नेतृत्व में जब जांच शुरू हुई तो शुरुआत से ही पत्नी के बयान संदिग्ध लगे। मृतक के सिर पर करीब 12 इंच गहरा घाव था, जो किसी पेशेवर और सटीक हमले की ओर इशारा कर रहा था।
मोबाइल गायब
इससे पुलिस को लूट की कहानी पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान प्रियंका बार-बार अपने बयान बदल रही थी। घटना के समय उसका मोबाइल फोन गायब होना भी पुलिस के शक को और गहरा कर गया।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
मौके से मिले कुछ अहम सबूतों ने यह संकेत दिया कि वारदात के बाद भी आरोपी मौके पर मौजूद रहे थे, जिससे पूरी कहानी संदिग्ध हो गई। जांच में सामने आया कि प्रियंका और देवकृष्ण की शादी तब हुई थी, जब प्रियंका महज 15 साल की थी।
शादी के बाद से ही उसके संबंध गांव के ही कमलेश नामक युवक से थे। बताया जा रहा है कि प्रियंका 5-6 दिन पहले ही मायके से लौटी थी और उसी दौरान दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश को अंतिम रूप दिया।
पूछताछ में टूट गई प्रियंका
पुलिस की सख्ती के आगे आखिरकार प्रियंका टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी, ताकि दोनों साथ रह सकें।
जल्द होगा आधिकारिक खुलासा
धार एसपी मयंक अवस्थी के मुताबिक, यह मामला लूट का नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या का है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। मामले का पूरा खुलासा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!