चौंकाने वाला खुलासा, देवर की चाहत में पति को मौत के घाट उतारा: लंबे समय से चल रहा था विवाद; क्या नहीं चाहती थी पत्नी, किस हालत में मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हसनपुर।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले एक सप्ताह से लगातार विवाद चल रहा था और पत्नी रूही पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके करीबी रिश्तेदार (देवर) को हिरासत में लिया है।
7 दिन से घर में कलह, खाना तक नहीं देती थी
परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद की शुरुआत 21 मार्च, यानी ईद के दिन से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच सुलह नहीं हो सकी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि रूही अपने पति को खाना तक नहीं दे रही थी। मेहराज को मजबूरी में मोहल्ले और रिश्तेदारों के घर जाकर खाना खाना पड़ रहा था। परिवार में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।
डीजे के शोर में दब गई हत्या की आवाज
शनिवार रात गांव में तीन अलग-अलग जगहों पर शादियां चल रही थीं। देर रात तक तेज डीजे बजता रहा। आशंका है कि जब मेहराज पर हमला हुआ, तब उसकी चीख-पुकार डीजे के शोर में दब गई और किसी को भनक तक नहीं लगी।
पांच साल के बेटे के सामने हुआ खौफनाक मंजर
घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि जिस चारपाई पर मेहराज की हत्या की गई, उसी पर उसका पांच वर्षीय बेटा फरहान भी सो रहा था। हत्या के दौरान खून के छींटे मासूम के कपड़ों पर पड़ गए। सुबह उठने पर उसने अपने पिता को खून से लथपथ हालत में देखा। इस घटना के बाद बच्चा गहरे सदमे में है।
साजिश के संकेत: फंदा बनाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश
मौके पर टिनशेड के नीचे बांस में बंधी रस्सी भी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने की योजना थी। जांच में यह भी शक जताया जा रहा है कि वारदात से पहले मेहराज को बेहोश किया गया हो, ताकि बिना विरोध के उसके हाथ-पैर बांधकर हत्या की जा सके।
अजीब स्थिति में मिला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेहराज का शव चारपाई पर उल्टी दिशा में पड़ा था—जहां सिर होना चाहिए था, वहां पैर थे। इससे अंदेशा है कि या तो सोते समय उस पर हमला किया गया या हत्या के बाद शव को घसीटकर चारपाई पर डाला गया।
देवर से संबंध, शादी की थी चाहत
ग्रामीणों के अनुसार, रूही का गांव के ही एक रिश्तेदार (देवर) से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह उसी के साथ रहना चाहती थी और पति से छुटकारा पाने की कोशिश में थी। पुलिस ने संदिग्ध देवर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दो मासूम बच्चों का भविष्य अधर में
मेहराज की हत्या के बाद परिवार पूरी तरह बिखर गया है। बड़ा बेटा फरहान (5) और छोटा बेटा अली (3) अब बेहद असहाय स्थिति में हैं—पिता की हत्या हो चुकी है और मां पर ही हत्या का आरोप है।
इलाके में पहले भी हो चुका है ऐसा जघन्य कांड
हसनपुर क्षेत्र पहले भी सनसनीखेज हत्याओं को लेकर चर्चा में रहा है। वर्ष 2008 में शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी थी। ताजा घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा और विश्वासघात की भयावह तस्वीर सामने रख दी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!