पति सलाखों के पीछे: हाईप्रोफाइल फैमिली ड्रामा; बाउंसर कांड के बाद फिर जानलेवा धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे शांति निकेतन कॉलोनी का हाईप्रोफाइल पारिवारिक विवाद फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से चल रहे पति-पत्नी के विवाद ने गंभीर आपराधिक रूप ले लिया है। पत्नी को जान से मारने की धमकी देने, पीछा करवाने और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पति नीतेश पिता विनोद सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं।
पीड़िता रुचि की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने पति नीतेश सिंघानिया, मिनेश ब्रह्मभट्ट और अंकित जायसवाल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। मामला बीएनएस की गंभीर धाराएं 75(1), 78(2), 296(b), 351(3) और 3(5) में दर्ज हुआ हैं।
पुलिस जांच के अनुसार विवाद लगभग एक वर्ष से चल रहा है और शांति निकेतन कॉलोनी का मकान नंबर 108 लगातार पारिवारिक विवाद और तनाव के कारण चर्चा में है। बताया जा रहा है पति-पत्नी के बीच संबंध लंबे समय से खराब थे और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच पहले भी गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले नीतेश सिंघानिया द्वारा पत्नी रूचि के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें नीतेश को पत्नी को बेरहमी से पीटते हुए देखा गया था।
पुलिस ने उस समय भी आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पीड़िता रूचि ने अपनी शिकायत में बताया विवाद बढ़ने के बाद आरोपी पति ने कुछ महीने पहले बाउंसर बुलाकर मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
इस घटना के बाद भी लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित की जाती रही। पति और उसके परिजन लगातार उसे धमकाते रहे और डराने की कोशिश करते रहे।
पीछा करवा कर दिलाई धमकी
ताजा घटना में आरोप है नीतेश सिंघानिया ने साथियों से पत्नी रूचि का पीछा करवाया और उसे जान से मारने की धमकी दिलवाई। यहां तक कि थाना विजय नगर के सामने भी उसे धमकाया गया। इस दौरान दो आरोपी उसका पीछा कर रहे थे, जिससे घबराकर महिला को बस में छिपकर भागना पड़ा।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है पति लगातार पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और उसे डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीतेश सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया।
उसके साथी मिनेश ब्रह्मभट्ट और अंकित जायसवाल फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़िता की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद लगातार धमकी, पीछा और मारपीट की घटनाएं होना बेहद गंभीर है।फिलहाल आरोपी पति सलाखों के पीछे है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!