सैकड़ों चालान काटे: हेलमेट, रॉन्ग पार्किंग पर की गई बड़ी कार्रवाई; यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में 869 लोगों पर किया जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब सख्ती तेज हो गई है। यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में 869 लोगों पर कार्रवाई की। ड्रोन सर्विलांस, पेट्रोलिंग और व्हील लॉक जैसी सख्त व्यवस्था से शहर की सड़कों पर अनुशासन नजर आने लगा है।
डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीमें लगातार सक्रिय हैं। इन टीमों ने प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और ट्रैफिक दबाव वाले इलाकों में सघन चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक अभियान के तहत कुल 869 चालान किए गए। इनमें 605 बिना हेलमेट वाहन चालक, 132 रॉन्ग पार्किंग, 38 वन-वे उल्लंघन और नौ मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई शामिल है।
इसके अलावा अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। सैकड़ों वाहनों को नो-पार्किंग जोन से हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।
डीसीपी यातायात राजेश त्रिपाठी के मुताबिक यातायात जोन-1 में अन्नपूर्णा रोड, बड़ा गणपति, एयरपोर्ट रोड और मरीमाता क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जोन-2 में विजयनगर, एलआईजी, भमोरी और पाटनीपुरा जैसे इलाकों में चेकिंग हुई।
जोन-3 में 56 दुकान, पलासिया, रीगल, जेल रोड और घण्टाघर क्षेत्र में सख्ती बरती गई, जबकि जोन-4 में राजवाड़ा, सराफा, जवाहर मार्ग और क्लॉथ मार्केट क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की गई।
पुलिस ने पहली बार बड़े स्तर पर ड्रोन सर्विलांस का उपयोग करते हुए पीक आवर्स में मुख्य चौराहों और मार्गों की निगरानी की। ड्रोन से मिले इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात टीमों ने तुरंत कार्रवाई की।
ड्रोन में लगे पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट कर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
सिग्नल टाइमिंग पर भी फोकस
डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने तकनीकी टीम के साथ पलासिया से विजयनगर तक चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक दबाव के अनुसार सिग्नल टाइमिंग सेट करने के निर्देश दिए, ताकि वाहन चालकों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और ट्रैफिक फ्लो बेहतर हो सके।
लगातार पेट्रोलिंग और सख्ती का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। अवैध पार्किंग में कमी आई है, ट्रैफिक का प्रवाह पहले से सुगम हुआ है और वाहन चालक नियमों के प्रति ज्यादा जागरूक नजर आ रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!