इंसानियत शर्मसार: गड़े धन के लालच में पिता बना कातिल; तांत्रिक के कहने पर दी बलि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गड़े हुए धन के लालच और अंधविश्वास ने एक पिता को इतना हैवान बना दिया।
कि उसने अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को विश्वास था कि खेत में दबा खजाना तभी मिलेगा, जब पूर्णिमा की रात किसी मासूम की बलि दी जाए।
करीब तीन महीने तक चली जांच
इसी झूठे विश्वास में उसने तांत्रिक के कहने पर अपनी बेटी की हत्या कर दी और बाद में पूरे मामले को अपहरण का रूप देने की कोशिश की।
करीब तीन महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जबकि मामले में शामिल कथित तांत्रिक और आरोपी का एक रिश्तेदार अभी फरार हैं।
पहले बेटी के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई
भोपाल (देहात) के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 3 अप्रैल को आरोपी स्वयं सूखीसेवनिया थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी खलिहान में सो रही थी, जहां से रात में उसका अपहरण हो गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
एक महीने बाद खेत में मिला बच्ची का कंकाल
करीब एक महीने बाद, 7 मई को घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर खेत में एक कंकाल मिला। पुलिस ने जांच और पहचान की प्रक्रिया पूरी की तो पुष्टि हुई कि वह उसी लापता बच्ची का कंकाल था। इसके बाद पुलिस को अपहरण की कहानी पर संदेह हुआ और जांच हत्या की दिशा में आगे बढ़ाई गई।
पिता के गायब होने से गहराया शक
बेटी का कंकाल मिलने के कुछ समय बाद आरोपी पिता भी बिना किसी को बताए घर से फरार हो गया। इस बीच बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसे शुरू से ही अपने पति पर बेटी की हत्या का शक था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच शुरू की।
विदिशा से गिरफ्तार हुआ आरोपी
लगातार जांच, मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।
तांत्रिक ने दिया था गड़े धन का लालच
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार उसे एक कथित तांत्रिक के पास लेकर गया था। तांत्रिक ने दावा किया कि उनके खेत की मेड़ के पास पुराना गड़ा हुआ धन दबा है, जिसे केवल पूर्णिमा की रात विशेष पूजा के बाद ही निकाला जा सकता है। आरोपी इस बात पर विश्वास कर बैठा और तय दिन बेटी को साथ लेकर खेत पहुंच गया।
पहले डंडे से हमला, फिर गला दबाकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, पूजा के दौरान कथित तांत्रिक ने कहा कि खजाना पाने के लिए किसी मासूम की बलि देनी होगी। इसके बाद आरोपी ने पहले बेटी के सिर पर डंडे से वार किया।
बच्ची के गिरने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय आरोपी का रिश्तेदार और कथित तांत्रिक भी मौके पर मौजूद थे। हत्या के बाद तीनों ने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
हत्या के बाद रची अपहरण की साजिश
वारदात को छिपाने के लिए आरोपी सीधे थाने पहुंचा और बेटी के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि पुलिस का ध्यान हत्या से हट जाए। लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी जांच और परिवार के बयानों ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
मां के बयान से खुला राज
जांच के दौरान बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसे शुरू से ही पति की गतिविधियों पर संदेह था। आरोपी के अचानक घर छोड़कर भाग जाने से शक और गहरा गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब कथित तांत्रिक और आरोपी के रिश्तेदार की तलाश कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कथित तांत्रिक पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल रहा है या नहीं।
अंधविश्वास ने छीन ली मासूम की जिंदगी
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अंधविश्वास और गड़े धन जैसी भ्रांतियों पर विश्वास किस तरह लोगों को जघन्य अपराध की ओर धकेल सकता है।
महज खजाने के लालच में एक पिता ने अपनी ही बेटी की बलि दे दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, गड़े धन और बलि जैसे झूठे दावों पर भरोसा न करें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!