इंसान बना हैवान: बेजुबान से किया घृणित कार्य; शिकायत पर जांच शुरू, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में मादा श्वान के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने थाना धरमपुरी में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई की शाम तारापुर रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक बस चालक पर मादा श्वान को केले के खेत में ले जाकर उसके साथ गलत कृत्य करने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी।
प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग
मामले की जानकारी मिलने पर पीएफए की जिला अध्यक्ष विजया शर्मा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विजया शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। उनका कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही
धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!